Male Infertility: गलत लाइफस्टाइल और खान-पान न सिर्फ हमारे जीवन को प्रभावित कर रहा है बल्कि इससे पुरुषों की फर्टिलिटी भी प्रभावित हो रही है। उपर से पर्यावरण में घुलता ज़हर इसे और अधिक बढ़ा रहा है। हालांकि ज्यादातर मामलों में महिलाओं को ही इनफर्टिलिटी के लिए जिम्मेदार माना जाता है लेकिन कई मामलों में पुरुष भी जिम्मेदार होते हैं। अधिकतर पुरुषों में इंफर्टिलिटी का कारण शुक्राणुओं की संख्या में भारी कमी हो जाती है या इनकी गुणवत्ता काफी खराब होती है, जिसके कारण पिता बनने में बहुत दिक्कत आती है। आंकड़ों के मुताबिक पश्चिमी देशों में हर 8 में से एक मर्द इनफर्टिलिटी का शिकार हैं।

कुछ चीजें जैसे सेलफोन, लेपटॉप, प्लास्टिक आदि स्पर्म ग्रोथ के लिए दुश्मन है। 2017 में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक 1973 से 2011 के बीच पुरुषों के शुक्राणुओं के घनत्व में 50 से 60 प्रतिशत की कमी आई है। एक सामान्य पुरुष में शुक्राणुओं का स्पर्म कंस्ट्रेशन प्रति मिलीलीटर 1.5 करोड़ से 20 करोड़ होना चाहिए। पुरुषों की स्पर्म की गुणवत्ता को खराब करने के लिए कई कारक जिम्मेदार होते हैं।

पुरुषों की इनफर्टिलिटी के कारण

ड्रग की बुरी लत लगना:

मायो क्लिनिक ने डॉक्टरों के हवाले से बताया है कि आजकल के युवाओं में मसल्स स्ट्रेंथ को बढ़ाने की बहुत बड़ी बीमारी है। इसके लिए एनाबोलिक स्टेरॉयड का इस्तेमाल करते हैं। एनाबोलिक स्टेरॉयड टेस्टिकल्स को सिकोड़ देते है जिसके कारण स्पर्म का प्रोडक्शन कम हो जाता है। इसके साथ कोकेन, गांजा और अन्य तरह के ड्रग जो नशा के लिए लिए जाते है, ये सब स्पर्म को तबाह कर देते हैं।

अल्कोहल का सेवन:

ज्यादा शराब पीने से टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन बहुत कम हो जाता है। टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन मर्दानगी का प्रतीक माना जाता है। अल्कोहल का सेवन इरेक्टाइल डिसफंक्शन को बढ़ाता है जिसके कारण स्पर्म काउंट कम हो जाता है। इसके साथ ही शराब लिवर को डैमेज करती है जिसके कारण फर्टिलिटी की समस्या हो जाती है।

तंबाकू और सिगरेट से घटती है फर्टिलिटी:

सिगरेट या तंबाकू का सेवन भी स्पर्म काउंट के लिए बहुत बुरी चीज है। यहां तक कि सेकेंड हैंड स्मोक भी स्पर्म को बहुत नुकसान पहुंचाता है।

मोटापा घटाता है फर्टिलिटी:

मोटापा कई तरह से पुरुषों में इनफर्टिलिटी को बढ़ाता है। मोटापा का सीधा असर स्पर्म पर होता है क्योंकि इससे कई तरह के हार्मोन प्रभावित होते हैं जो स्पर्म को बनने नहीं देते।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।