स्किन डैमेज होने के बहुत से कारण होते हैं लेकिन धूल, धुंआ और प्रदूषण हमारी स्किन पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालते हैं। त्वचा को बेदाग और खूबसूरत बनाए रखने के लिए यह जानना जरूरी है कि त्वचा की सफाई कैसे करें। इसके अलावा यदि आपको बार-बार पिंपल्स होने की समस्या होती है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। कोई भी लापरवाही आपकी समस्या को बढ़ा सकता है और चेहरे को खराब कर सकता है। क्या आप जानते हैं कि आपकी ही कुछ आदतें ऐसी हैं जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं और पिंपल्स की समस्या को और बढ़ाती हैं। आइए जानते हैं स्किन को लेकर किन गलतियों को करने से बचना चाहिए-
बार-बार पिंपल्स छूना: यदि आप पिंपल्स को बार-बार छूते हैं तो इससे आपकी समस्या बढ़ सकती है। इससे पिंपल्स बहुत तेजी से बढ़ते हैं। ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि हाथों में मौजूद बैक्टीरिया और कीटाणु पिंपल्स को और प्रभावित करते हैं। इसके अलावा कुछ लोग पिंपल्स को फोड़ भी देते हैं जिससे वह फैलने लगता है।
सही तरीके से फेस वॉश ना करना: कई लोगों को फेस वॉश करने का सही तरीका नहीं पता होता है। यदि आप दिनभर फेस वॉश करेंगे तो इससे ना सिर्फ स्किन में रूखापन आएगा बल्कि पिंपल्स और मुंहासों की समस्या भी बढ़ जाएगी। इसके अलावा गलत फेस वॉश के इस्तेमाल से भी स्किन की समस्याएं बढ़ जाती हैं।
सनस्क्रीन ना लगाना: धूप में जाने से पहले सनस्क्रीन ना लगाना हानिकारक हो सकता है। धूप की हानिकारक किरणें ना सिर्फ स्किन के टैनिंग का कारण होते हैं, बल्कि पिंपल्स और मुंहासों की समस्या को भी बढ़ाते हैं। सही एसपीएफ वाले सनस्क्रीन का इस्तेमाल भी करना जरूरी होता है।
अधिक मेकअप का इस्तेमाल: मेकअप प्रोडक्ट्स में मौजूद हार्श केमिकल्स स्किन के लिए नुकसानदायक होते हैं। उन केमिकल्स के कारण ना सिर्फ पिंपल्स और मुंहासों की समस्या बढ़ती है बल्कि स्किन को कई अन्य प्रकार से नुकसान भी पहुंचता है। इसलिए अधिक मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ना करें।
स्क्रब का अधिक इस्तेमाल: गंदगी को साफ करने के लिए स्क्रब का इस्तेमाल बहुत जरूरी होता है। अगर आप इसका इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा करते हैं तो स्किन के नेचुरल ऑयल को नुकसान हो सकता है।