ग्लोइंग स्किन पाने के लिए महिलाएं कई क्रीम आदि का सहारा लेती हैं, लेकिन फिर भी उन्हें मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। कई महिलाएं मेकअप के जरिए खुद को खूबसूरत दिखे की कोशिश करती हैं, लेकिन अगर स्किन नेचुरली ग्लोइंग है तो फिर आपको किसी मेकअप की भी जरूरत नहीं है। अपने घर पर चुनिंदा चीजों का इस्तेमाल करके आप अपने पार्लर जाने की झंझट को दूर कर सकती हैं और निखरी और ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। ग्लोइंग स्किन पाने के लिए ये टिप्स जरूर ट्राई करके देखें। गुलाब जल में ग्लिसरीन और नींबू का रस मिलाकर लगाने से आपको स्किन में ग्लो दिखने लगेगा-

कैसे होता है फायदेमंद: गुलाब जल में ग्लिसरीन और नींबू का रस मिलाकर लगाने से स्किन बेदाग हो सकती है। इसके अलावा इस पैक को लगाने से चेहरे पर होने वाले पिंपल्स और मुंहासों से भी छुटकारा मिलेगा। इतना ही नहीं इस मिश्रण की मदद से आप अपनी स्किन पर मौजूद गंदगी को साफ कर सकते हैं। साथ ही पोर्स को भी साफ कर सकते हैं।

बनाने का तरीका: एक कटोरी लें और उसमें 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल डालें। इसके बाद इसमें 1 छोटा चम्मच नींबू का रस और ग्लिसरीन मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स करें। इसका इस्तेमाल आप क्‍लीजिंग, मॉइश्चराइजिंग और टोनिंग के लिए भी कर सकते हैं।

क्लींजर: ग्लिसरीन, नींबू का रस और गुलाब जल चेहरे की गंदगी और अतिरिक्त तेल को साफ करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए कॉटन को इस मिश्रण में डुबाएं और फिर चेहरे को हल्के हाथों से साफ करें। इसमें आप चाहें तो दूध भी मिला सकते हैं। चेहरे पर लगाकर इसे रातभर छोड़ दें और फिर अगले दिन सुबह में धो लें।

मॉइश्चराइजिंग: इस मिश्रण का इस्तेमाल आप चेहरे की मॉइश्चराइजिंग के लिए भी कर सकते हैं। इससे चेहरे पर पर्याप्त नमी मिलता है। साथ ही स्किन की झुर्रियां भी कम करता है। इसमें आप विटामिन-ई भी मिला सकते हैं। राते में सोने से पहले इससे चेहरे को अच्छी तरह साफ करें और रातभर छोड़ दें।

टोनिंग: इसका इस्तेमाल चेहरे को कोमल बनाने में मदद करता है। यह चेहरे पर होने वाले मुंहासों और पिंपल्स को कम करने में मदद करता है। चेहरे पर इसे यूज करने के लिए 1 चम्‍मच ग्लिसरीन और दो चम्‍मच गुलाब जल लें और इसे स्किन टोनर के रूप में उपयोग करें।