हर किसी को ग्लोइंग और खूबसूरत स्किन की चाह होती है। लेकिन आजकल लोगों की लाइफ इतनी व्यस्त हो गई है कि वह अपनी स्किन का ध्यान नहीं रख पा रहे हैं। ऐसे में अगर आप ग्लोइंग और बेदाग स्किन चाहते हैं तो आपको केयर करनी पड़ेगी। सोने से पहले फेस वॉश करना और क्लींज करना आपके स्किन के ग्लो को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही स्किन से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करता है। इतना ही नहीं सोने से पहले अगर आप अपनी स्किन का ध्यान रखते हैं तो स्किन की गंदगी भी साफ होती है। आइए जानते हैं सोने से पहले और क्या काम करना होगा-
फेस वॉश: रात को सोने से पहले फेस वॉश करना बिल्कुल ना भूलें। ऐसा करने से स्किन पर मौजूद गंदगी साफ हो जाती है और स्किन को प्रॉपर ऑक्सीजन भी मिलता है। इतना ही नहीं पोर्स में मौजूद गंदगी भी पूरी तरह से साफ करने में मदद करता है। फेस वॉश करने के लिए आप सादे पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर फेस वॉश जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्लींज: फेस वॉश करने के बाद चेहरे को क्लींज जरूर करें। ऐसा करने से स्किन में अंदर तक मौजूद गंदगी, कीटाणु और बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। साथ ही स्किन को ताजगी भी मिलती है।
गुलाब जल का इस्तेमाल: गुलाब जल आपकी त्वचा को मॉइश्चराइज करने के साथ ही इसकी नमी को बनाए रखने में भी मदद करता है। इसके अलावा गुलाब जल के इस्तेमाल से चेहरे पर ग्लो आता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले सोने से पहले इसे फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें और फिर रूई की मदद से पूरे चेहरे पर लगाएं।
विटामिन-ई: रात को सोने से पहले विटामिन-ई का इस्तेमाल जरूर करें। विटामिन-ई कैप्सूल में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो स्किन के ग्लो को बढ़ाने में मदद करता है। रोजाना रात को कैप्सूल के तेल को निकालें और उसे पूरे चेहरे पर अच्छी तरह लगा लें। ऐसा करने से चेहरे का रुखापन भी कम होता है।
मॉइश्चराइज करें: रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। ऐसा करने से चेहरे को नमी मिलेगी और स्किन का रुखापन दूर हो जाएगा। इसके अलावा मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करने से बढ़ते उम्र के लक्षण भी कम होते हैं।