ग्लोइंग स्किन पाने के लिए महिलाएं कई क्रीम आदि का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन फिर भी उन्हें मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। पॉल्यूशन और धूल-मिट्टी के कारण हमारी स्किन मुरझाने लगती है। यहां तक कि कई लोगों को तो मुंहासों की समस्या हो जाती है। ऐसे में आप घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। इसका रिजल्ट भी सही मिलता है और चेहरे पर किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। रात को सोने से पहले आप घर पर बने कीवी टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आप रोजाना रात को सोने से पहले कीवी टोनर से चेहरे को क्लीन करेंगे तो इससे आपकी स्किन पर निखार आएगा, साथ ही पिंपल्स और मुंहासों की समस्या भी दूर हो जाएगी। आइए जानते हैं कीवी टोनर बनाने का तरीका-

घर पर कीवी टोनर बनाने की सामग्री:
– 1 से 2 कीवी
– 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
– 2 चम्मच शहद
– 4 से 5 चम्मच गुलाब जल

कीवी टोनर बनाने की विधि: कीवी को अच्छी तरह छील लें और उसका पेस्ट बना लें। इसके बाद इसमें नींबू का रस, शहद और गुलाब जल मिला लें। साथ ही थोड़ा पानी भी मिला लें। अब इसे छान लें और फिर एक स्प्रे बोतल में डाल लें।

कीवी टोनर का कब करें इस्तेमाल: रोजाना रात को सोने से पहले आप अपने चेहरे पर कीवी टोनर का इस्तेमाल करें। इससे आपको जल्दी रिजल्ट मिलेगा। आप इसका इस्तेमाल सुबह फेस वॉश करने के बाद भी कर सकते हैं। इसे किसी सूखे और ठंडे स्थान पर स्टोर करें।

 

कीवी टोनर कैसे स्किन को लाभ पहुंचाता है:
– कीवी का प्रयोग स्वच्छ और निखरी त्वचा प्रदान कर सकता है।
– स्किन से जुड़ी समस्या जैसे पिंपल्स और मुंहासों को दूर करने में मदद करता है।
– स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों को दूर करता है।
– डार्क सर्कल की समस्या को दूर करता है।
– त्वचा के बढ़ते उम्र के लक्षण जैसे-फाइन लाइन्स और झुर्रियों को दूर करने में मदद करता है।
– टैनिंग को दूर करता है।
– कीवी में मौजूद एंटीऑक्साडेंट गुण त्वचा से जुड़ी समस्याओं से निजात दिला सकते हैं।
– कीवी फेस पैक के फायदे को बढ़ाने के लिए इसमें स्ट्रॉबेरी का प्रयोग किया जा सकता है।