आजकल के व्यस्त जीवन में लोग ना अपनी सेहत का ध्यान रख पाते हैं और ना ही स्किन का। ऐसे में स्किन से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती है। मुंहासे, पिंपल्स, दाग-धब्बे स्किन से जुड़ी कुछ आम समस्याएं हैं, जिसके कारण स्किन का ग्लो भी खत्म होने लगता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपचारों की मदद से आप अपनी स्किन के निखार को बनाए रख सकते हैं। अंडे के सफेद हिस्से में दही मिलाकर रात को लगाने से ना सिर्फ चेहरे पर निखार आता है, बल्कि स्किन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं। आइए जानते कैसे लगाते हैं ये पैक-
स्किन के लिए दही के फायदे: दही में एंटीऑक्सीडेंट उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावा दही में गुड बैक्टीरिया भी होता है जो स्किन के निखार को बढ़ाता है, साथ ही स्किन से जुड़ी समस्याओं को भी ठीक करने में मदद करता है। चेहरे के लिए दही का इस्तेमाल पोर्स के गंदगी को साफ करने में मदद करता है जिससे मुंहासों और पिंपल्स की समस्या दूर होती है।
स्किन के लिए अंडे के फायदे: अंडा स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। अंडे में मौजूद प्रोटीन स्किन के निखार को बढ़ाता है। इसके अलावा अंडा स्किन के दाग-धब्बों को कम करने में भी मदद करता है। इतना ही नहीं यदि आप अंडे का इस्तेमाल नियमित रूप से करते हैं तो आपकी स्किन काफी हेल्दी रहेगी।
कैसे बनाएं दही और अंडा का पैक: सबसे पहले अंडे के सफेद भाग को दही के साथ मिला लें। इसका एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को चेहर पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद सर्कुलर मोशन में चेहरे पर मसाज करें। फिर हल्के गुनगुने पानी को धो लें। धोने के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। चेहरे पर जल्द से जल्द निखार पाने के लिए आप इस पेस्ट को सप्ताह में दो से तीन बार जरूर लगाएं। इससे ना सिर्फ चेहरे पर निखार आएगा, बल्कि दाग-धब्बों की समस्या भी दूर हो जाएगी।