संबित पात्रा का नाम भारत के टॉप राजनैतिक प्रवक्ताओं में शुमार है। संबित पात्रा अपने जवाब से विपक्षी नेताओं की बोलती बंद कर देते हैं। वो टीवी डिबेट्स में भारतीय जनता पार्टी का पक्ष रखते हुए नजर आते हैं। आइये जानते हैं संबित पात्रा के सफर के बारे में –

Continue reading this story with Jansatta premium subscription
Already a subscriber? Sign in करें

लाखों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं संबित पात्रा : भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा लाखों की संपत्ति के मालिक हैं। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे के मुताबिक उनके पास 72 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति है। लोकसभा चुनाव के वक्त उनके पास नकदी के रूप में 1.10 लाख रुपए थे वहीं उनके बैंक खाते में 19.42 लाख रुपए जमा थे। संबित पात्रा के पास कोई कार और वाहन नहीं है हालांकि गाजियाबाद के लोनी में उनके पास एक मकान जरूर है जिसकी कीमत उन्होंने 45 लाख रुपए बताई थी। इसके अलावा संबित पात्रा के पास 50 ग्राम सोना है जिसकी कीमत 1.5 लाख रुपए बताई गई थी।

मेडिकल अफसर भी रहे हैं संबित पात्रा : भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा मेडिकल अफसर रहे हैं। उन्होंने 1997 में वीएसएस मेडिकल कॉलेज बुर्ला से एमबीबीएस की पढ़ाई की। 2002 में उन्होंने उत्कल यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर से मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस) की पढ़ाई की। 2003 में संबित पात्रा ने यूपीएससी की चिकित्सीय सेवा परीक्षा पास की। वो दिल्ली के हिंदू राव हॉस्पिटल में मेडिकल अफसर भी रहे। समाज सेवा और राजनीति के कारण संबित पात्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

2012 में हारे थे दिल्ली निगम पार्षद का चुनाव : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने से पहले संबित पात्रा दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता थे। 2012 में संबित पात्रा ने भाजपा के टिकट पर दिल्ली निगम पार्षद का चुनाव लड़े थे। वो कश्मीरी गेट के वार्ड नंबर 77 से चुनावी मैदान में उतरे थे पर उन्हें कांग्रेस के हर्ष शर्मा से हार का सामना करना पड़ा था।

मोदी लहर में भी लोकसभा चुनाव हार गए संबित पात्रा : 2019 में नरेंद्र मोदी की प्रचंड लहर के बावजूद संबित पात्रा लोकसभा चुनाव हार गए थे। वो भाजपा के टिकट पर पुरी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे। उन्हें बीजेडी के पिनाकी मिश्रा से 11,714 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा जीवन-शैली समाचार (Lifestyle News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 28-11-2020 at 21:11 IST