अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं तो साल के पहले लॉन्ग वीकेंड (Long Weekend On Republic Day 2026) पर परिवार या दोस्तों के साथ घूमने निकल सकते हैं। साल की पहली लंबी छुट्टी र‍िपब्‍ल‍िक डे (Republic Day 2026) पर म‍िल रही है। 24 जनवरी को शनिवार और 25 को रविवार है। इसके बाद 26 को गणतंत्र दिवस है। ऐसे में आप शुक्रवार की शाम को ही घूमने के लिए निकल सकते हैं। इससे आपको 3 दिन बड़ी आसानी से कहीं सुकून से बिताने का मौका मिलेगा। यहां हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप 3 दिनों के लिए ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इससे न तो आपको अलग से छुट्टी लेने की जरूरत पड़ेगी और न ही आपकी जेब पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ेगा।

कासोल (Kasol)

अगर आप युवा हैं और इस बार किसी अलग जगह पर जाना चाहते हैं तो आपको कासोल जाना चाहिए। समुद्र तल से लगभग 5180 फीट की ऊंचाई पर बसा कसोल घूमने के लिए बेहतरीन जगहों में से एक है। यहां आप अकेले भी जा सकते हैं। इन दिनों यह कॉलेज के छात्रों और युवाओं की पसंदीदा जगहों में से एक है।यहां आप ट्रेकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा शंकुधारी जंगल, पार्वती नदी, पार्वती घाटी, मलााना, तोश, खेरंगा, माणिकरण देख सकते हैं। यहां आप दिल्ली से सड़क, रेल या हवा से चंडीगढ़ पहुंचें। इसके बाद सीधे बस या फिर टैक्सी लेकर पहुंचे। या फिर कुल्लू शहर तक पहले सड़क से यात्रा करें, और फिर बस या टैक्सी बदलकर वहां पहुंचे।

भीमताल (Bhimtal)

दिल्ली से करीब 296 किमी दूर बसा भीमताल भी आप घूमने जा सकते हैं। यह नैनीताल की तरह प्राकृतिक झील के आसपास बसा है। काठगोदाम से यहां के लिए नियमित बसें व टैक्सी सेवा उपलब्ध हैं। यहां आप भीमताल झील, भीमताल द्वीप, भीमेश्वर महादेव मंदिर जा सकते हैं। इसके अलावा माल रोड पर खरीदारी करें। वोटिंग करें। या फिर पैदल चलकर यहां के खूबसूरत नजारों का मजा लें।

रानीखेत (Ranikhet)

अगर आप किसी शांत और हरे-भरे माहौल में अपनी छुट्टियां गुजारना चाहते हैं तो आपको रानीखेत जाना चाहिए। यहां की यादों को आप कभी नहीं भूल पाएंगे। काठगोदाम से रानीखेत तक कई बसें और टैक्सी चलती हैं। यहां आप गोल्फिंग, वोटिंग कर सकते हैं। पैदल यात्रा करके यहां की खूबसूरती को निहार सकते हैं। इसके अलावा रानी झील, रानीखेत गोल्फ कोर्स, असियाना पार्क देख सकते हैं। यहां से कई मंदिर भी पास हैं, जहां पर दर्शन के लिए जा सकते हैं।

चैल (Chail)

यह हिमालय की दूसरी पड़ाडियों की तुलना में ज्यादा शांत पहाड़ी है। आप दिल्ली से चंडीगढ़ पहले बस या ट्रेन से पहुंचे। चंडीगढ़ से टैक्सियों और बसों द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है। इसके बाद यहां आसानी से पहुंच सकते है। हिमाचल प्रदेश में यह छोटा सा गांव दुनिया के ऊंचे क्रिकेट मैदान के लिए जाना जाता है। साधुपुल झील, चैल पैलेस, काली का तिब्बा आप देख सकते हैं। झील और प्रकृति दर्शन का अनुभव सुनहरा रहेगा।

कुफरी (Kufri)

अगर आप ट्रेकिंग या फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो आपको कुफरी जाना चाहिए। यहां आप इंदिरा बंगला, महासु पीक, हिमालयन नेचर पार्क भी जा सकते हैं। यह हरी-भरी घास से घिरा रहता है। शिमला से यह केवल 17 किमी दूर है।