पुरुषों की तरह ही कई महिलाओं के भी फेशियल हेयर होते हैं। ये उतने घने तो नहीं होते हैं लेकिन कई बार मेकअप करने पर उभरकर सामने आने लगते हैं। ऐसे में ज्यादातर महिलाएं फेशियल हेयर को साफ करना पसंद करती हैं और इसके लिए भी रेजर का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। हालांकि, सवाल ये है कि क्या ऐसा करना सही है, क्या महिलाओं को चेहरे से बाल हटाने के लिए रेजर का इस्तेमाल करना चाहिए? आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स से-
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
मामले को लेकर फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट जुशिया भाटिया सरीन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में स्किन एक्सपर्ट बताती हैं, चेहरे से बाल हटाने के लिए रेजर का इस्तेमाल करना सेफ है। हालांकि, इस दौरान कुछ खास बातों को ध्यान में रखना जरूरी हो जाता है। जैसे-
चुनें सही ब्लेड
डॉ. सरीन बताती हैं, चेहरे को शेव करने के लिए सिंगल और डबल ब्लेड या डिस्पोजेबल ब्लेड वाले रेजर का ही इस्तेमाल करें। इनसे चेहरे पर बंप्स होने के चांस कम रहते हैं। जबकि मल्टी ब्लेड रेजर से स्किन रैश होने या बंप्स होने का खतरा ज्यादा रहता है।
सही समय पर बदल दें रेजर
डॉ. सरीन एक ब्लेड को केवल 5 से 6 बार ही इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं। इससे स्किन इरिटेशन होने का खतरा कम होता है।
सही समय पर करें शेव
डॉ. सरीन नहाने के तुरंत बात शेव करने की सलाह देती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय चेहरे पर डस्ट या ऑयल मौजूद नहीं होता है। वहीं, स्किन पर ऑयल होने पर शेव करने से पॉर्स क्लॉग होने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे एक्ने पिंपल की परेशानी बढ़ सकती है।
ब्लेड को रखें ड्राई
इन सब से अलग डॉ. सरीन शेव करने के बाद ब्लेड को पूरी तरह ड्राई और साफ रखने की सलाह देती हैं। गीले ब्लेड पर बैक्टीरिया बढ़ने का खतरा ज्यादा रहता है, जिससे भी स्किन से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- आलू का फेस पैक कैसे बनाएं? जानें त्वचा की समस्या अनुसार इसकी 4 खास रेसिपी
