Dussehra (Dasara) 2024 Simple Rangoli Designs Images, Pics, Photos: आज यानी शुक्रवार 11 अक्टूबर को देशभर में महा नवमी का पर्व मनाया जा रहा है। बता दें कि इस साल अष्टमी और नवमी तिथि एक ही दिन पड़ रही है। ऐसे में आज कन्या पूजन के साथ नवरात्रि के महा पर्व का समापन हो रहा है। इसके बाद कल यानी 12 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। इसे दशहरा के नाम से भी जाना जाता है।

Happy Dussehra 2024 Wishes Images, Quotes, Shayari LIVE: Download and Send

विजयादशमी के मौके पर लोग अपने घरों की साफ-सफाई कर सुंदर सजाते हैं। इसके अलावा कुछ लोग इस दिन अपने दरवाजे और आंगन में रंगोली भी बनाते हैं। ऐसे में अगर आप भी रंगोली बनाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके बड़े काम का साबित हो सकता है। यहां हम आपके लिए कुछ बेहद आसान और खूबसूरत रंगोली डिजाइन लेकर आए हैं, आप यहां से आइडिया ले सकते हैं।

instagram/madhuris_rangoli_and_art

Dussehra Rangoli Designs दशहरा पर ये रंगोली आपके घरों की रौनक में चार चांद लगा सकती हैं। महा दशमी पर आप आसानी से अपने घरों पर रंगोली बना सकते हैं।

अगर आप भी अपने दरवाजों के बाहर रंगोली बनाना चाहते हैं तो मां के पद चिन्हों की रंगोली बना सकते हैं। आप इसमें भी अलग-अलग रंगों का चुनाव कर सकते हैं। यह काफी क्रिएटिव भी दिखेगा।

instagram

Dussehra Rangoli Designs: विजयादशमी के मौके पर आप रंगोली पर विजयादशमी लिख सकते हैं। यह देखने में काफी बेहतरीन लगेगा।

दो या तीन रंगों के उपयोग से भी एक बेहतर रंगोली बनाया जा सकता है।

rangolibysakshi_official