Radish Vegetable benefits: सर्दियों की सब्जी मूली आर किसी को पसंद है, कोई इसे सलाद के रूप में खाता है तो कोई पराठे या सब्जी के रूप में मूली का सेवन करता है। लंबी और पतली दिखने वाली मूली दो प्रकार की होती है। एक सफेद रंग तो दूसरी लाल रंग की। मूली की भुजिया, मूली का पराठा या मूली की सब्जी सर्दियों में बहुत ही अच्छी बनती है। मूली एक ऐसी सब्जी है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता (Disease resistance) को भी बढ़ाती है। मूली खाने के कई फायदे होते हैं। आज हम आपको मूली के फायदे बताने जा रहे हैं। आइए आचार्य बयाकृष्ण से जानते हैं मूली के 5 फायदे-

बवासीर में लाभदायक

मूली बवासीर के लिए एक आयुर्वेदिक औषधि है। आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक 20 मिलीलीटर मूली का रस निकालकर उसमें 50 ग्राम गाय का घी मिलाकर पीने से बवासीर (Radish an Ayurvedic medicine for piles) में लाभ होता है। मूली की सब्जी खाने से वात दोष के कारण होने वाले बवासीर में लाभ मिलता है। साथ ही मूली के पत्तों को छाया में सुखाकर पीस लें। इसमें बराबर मात्रा में चीनी मिलाकर 25 से 50 ग्राम की मात्रा में 40 दिन तक सेवन करें। बवासीर में लाभ होता है।

पाचन में करे सुधार

मूली में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जिससे पाचन क्रिया में सुधार होता है। यदि आप नियमित रूप से मूली खाते (Radish has high fiber content) हैं, तो आपकी मल त्याग सुचारू रूप से होगा। साथ ही आपको कब्ज की समस्या भी नहीं होगी। मूली पेट को स्वस्थ रखने में उपयोगी है।

जुकाम से दिलाए मुक्ति

जड़ में कंजेस्टिव गुण होते हैं जो गले में मौजूद बलगम को साफ करने का काम करते हैं। सामान्य सर्दी का (Radish gives relief from cold) कोई इलाज नहीं है। लेकिन सर्दी जुकाम से आपको कुछ राहत मिल सकती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

मूली रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंथोसायनिन (Radish increases immunity) आपके दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसमें विटामिन ए, सी, ई, बी6, पोटेशियम और अन्य खनिज भी होते हैं। लंबे समय तक लाभ पाने के लिए आपको नियमित रूप से इस सब्जी का सेवन करना होगा।

ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

पोटैशियम से भरपूर मूली शरीर में सोडियम-पोटेशियम का संतुलन बनाकर रक्तचाप को नियंत्रित (Radish has anti-hypertensive properties) करने में मदद करती है। इसमें उच्च रक्तचाप वाले गुण होते हैं। सर्दियों में सभी को जरूर खाना चाहिए। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर है तो सोच-समझकर मूली खाएं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

मूली का इस्तेमाल त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। इसमें फास्फोरस और जिंक होता है। इससे रूखापन कम होता है। मुहांसों से छुटकारा पाने में मदद करता है। मूली शरीर को हाइड्रेट (Radish works to keep the body hydrated) रखने का काम करती है। मूली के नियमित सेवन से सर्दियों में त्वचा में निखार आता है।