फिटनेस और मसल्स बिल्डिंग के लिए प्रोटीन (Protein) सबसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स में से एक है। प्रोटीन अमीनो एसिड का कॉम्पोनेंट है जो बॉडी में ब्रेकडाउन होते ही मसल मास को फ्यूल देता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर रखता है। यही वजह है कि खासकर रोज वर्कआउट करने वाले लोग प्रोटीन इंटेक पर ज्यादा ध्यान देते हैं। हालांकि, अधिकतर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि प्रोटीन का सेवन वर्कआउट से पहले करना चाहिए या बाद में? अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है। यहां हम आपको इसी सवाल का जवाब देने वाले हैं।
क्या है सही तरीका?
हेल्थ लाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोटीन वैसे तो हर उम्र के लोगों के लिए जरूरी है। उम्र के हिसाब से इसकी मात्रा कम ज्यादा की जा सकती है। हालांकि, अगर आप नियमित तौर पर वर्कआउट करते हैं और खासकर हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज करते हैं, तो बाकी लोगों की तुलना में आपको प्रोटीन की जरूरत ज्यादा होती है। अब, इसके लिए एक्सरसाइज से पहले प्रटीन लेना चाहिए या बाद में, इसे लेकर एक शोध किया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक, शोध में 21 पुरुषों को शामिल किया गया और इन लोगों को दो ग्रुप में बांटा गया। अब, दोनों ग्रुप को रोज 25 ग्राम प्रोटीन शेक मिला। एक ग्रुप ये शेक वर्कआउट से पहले लेता है, तो दूसरा ग्रुप वर्कआउट के बाद प्रोटीन शेक पीता था। सभी ने 10 हफ्तों तक ऐसा करना जारी रखा।
कैसे रहे नतीजे?
रिपोर्ट आगे बताती हैं, ’10 हफ्ते बाद नतीजों पर ध्यान दिया गया, तो ज्यादातर लोग हैरान थे। ऐसा इसलिए क्योंकि अध्ययन में दोनों ग्रुप के बीच मांसपेशियों की ताकत या आकार में कोई महत्वपूर्ण अंतर नहीं पाया गया। यानी आप वर्कआउट से पहले या बाद में, किसी भी समय प्रोटीन का सेवन कर सकते हैं।’
वर्कआउट से पहले प्रोटीन लेने से क्या होता है?
वर्कआउट से पहले प्रोटीन शरीर को एनर्जी देता है और मसल्स ब्रेकडाउन को रोकने में मदद करता है। यानी अगर आप जिम या एक्सरसाइज से पहले प्रोटीन रिच फूड या सप्लिमेंट लेते हैं, तो इससे मांसपेशियों को फ्यूल मिलता है और इससे वर्कआउट के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस में मदद मिलती है।
वर्कआउट के बाद प्रोटीन लेने से क्या होता है?
वहीं, वर्कआउट के बाद प्रोटीन लेना मसल्स रिकवरी और ग्रोथ के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। एक्सरसाइज के दौरान मसल्स में छोटे-छोटे टिशू ब्रेक होते हैं, जिन्हें रिपेयर करने के लिए प्रोटीन चाहिए होता है।
ऐसे में आप अपनी जरूरत के मुताबिक, वर्कआउट से पहले या बाद में कभी भी प्रोटीन ले सकते हैं।
उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- सुबह उठते आने लगती है सुस्ती? इन 2 योगासन से करें अपने दिन की शुरुआत, बॉडी में दिनभर बनी रहेगी एनर्जी