नाश्ता हमारे दिन का सबसे जरूरी मील होता है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स रोज हेल्दी नाश्ता करने की सलाह देते हैं। हालांकि, रोज-रोज नाश्ते में क्या अलग बनाएं, ये सवाल अक्सर लोगों को परेशान कर देता है। अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है।

यहां हम आपको ब्रेकफास्ट के लिए टेस्टी चिली गार्लिक लच्छा पराठा (Chilli Garlic Paratha) बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं। ये खास रेसिपी शेफ कुणाल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। आइए जानते हैं इसे बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका-

चाहिए होंगी ये सामग्री

  • चिली गार्लिक लच्छा पराठा बनाने के लिए आपको आटा
  • घी या पिघला हुआ बटर
  • 1/2 चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च
  • 1 चम्मच बारीक कटा लहसुन और
  • बारीक कटे हरे धनिये की जरूरत होगी।

कैसे बनाएं चिली गार्लिक लच्छा पराठा?

  • इसके लिए सबसे पहले आटे को गूंथकर इससे छोटी-छोटी लोई बना लें।
  • अब, इन लोई को बेलन की मदद से गोल कर लें।
  • इसके बाद इसपर पिघला हुआ बटर या मक्खन डालकर हाथों की मदद से फैला लें।
  • अब, आटे पर थोड़ी कुटी हुई लाल मिर्च और ऊपर से बारीक कटा हुआ लहसुन डाल लें।
  • इसके बाद खूब सारा बारीक कटा हरा धनिया डालें।
  • अब, पराठे पर थोड़ा सूखा आटा छिड़कर इसे हाथों की मदद से हल्का थपथपा लें, ताकि सभी चीजें पराठे पर अच्छी तरह चिपक जाएं।
  • अब पराठे को एक-एक इंच फोल्ड में मोड़ना शुरू करें।
  • इससे लच्छे पराठे का पेड़ा बना लें। इस पेड़े को 10 मिनट के लिए रेस्ट करने के लिए रख दें।
  • इसके बाद इन्हें बेलन की मदद से गोल बेलकर तवे पर सेक लें।
  • इतना करते ही आपका स्वाद में लाजवाब लच्छा पराठा बनकर तैयार हो जाएगा।

यहां देखें वीडियो-