Breastfeeding diet: ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिलाओं को अपना खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। वह जो भी खाती है वह उनके दूध के माध्यम से बच्चे के शरीर में जाता है। इसलिए ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिलाओं को हेल्दी चीजें ही खानी चाहिए ताकि बच्चा भी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सके। कुछ ऐसी भी चीजें होती हैं जो ब्रेस्टफीडिंग वाली महिलाओं को नहीं खानी चाहिए वरना बच्चे का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिलाओं को अपने साथ-साथ अपने बच्चे के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं वो कौन से फूड्स होते हैं जो ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिलाओं को नहीं खानी चाहिए।
कैफीन:
कैफीन ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिलाओं के लिए हानिकारक होता है। यह ब्रेस्ट मिल्क में मौजूद पोषक तत्वों को खत्म कर देता है। इसके अलावा बच्चे इसे डाइजेस्ट भी नहीं कर पाते हैं जिसके कारण उनका स्वास्थ्य प्रभावित होता है। कैफीन बच्चे के शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को भी कम करता है।
मसालेदार और ऑयली फूड्स:
अधिक मसालेदार और ऑयली फूड्स खाने से मां के साथ-साथ बच्चे का डाइजेस्टिव सिस्टम भी प्रभावित होता है। इसके कारण बच्चे को एसिडिटी की समस्या हो सकती है, साथ ही स्किन एलर्जी या फिर सूजन होने की संभावनाएं भी अधिक हो जाती है। इसलिए ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिलाएं अधिक मसालदार और ऑयली फूड्स ना खाएं।
चॉकलेट:
चॉकलेट में भी कैफीन होता है। हालांकि चॉकलेट कई मामलों में स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, लेकिन यह बच्चे के लिए अच्छा नहीं होता है। चॉकलेट खाने से बच्चे का पेट खराब हो सकता है और पेट से जुड़ी अन्य समस्या भी हो सकती है।
सिट्रस फ्रूट:
हालांकि सिट्रस फ्रूट्स विटामिन सी से भरपूर होता है, फिर भी उनमें एसिडिक कॉम्पोनेंट होता है। यह बच्चे के पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे शिशु के पेट में जलन हो सकती है।
(और Lifestyle News पढ़ें)