Eating raisins during pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपना खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। सबसे अधिक अपने खान-पान का ध्यान रखना होता है। एक छोटी सी भी लापरवाही मां के साथ-साथ बच्चे के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना मां और गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है।
कब्ज की समस्या के लिए:
किशमिश में फाइबर मौजूद होता है जो कब्ज से जल्द राहत प्रदान करता है। साथ ही किशमिश शरीर के अतिरिक्त पानी को अवशोषित कर देता है और राहत प्रदान करता है। इसके अलावा किशमिश खाने से बॉवेल मूवमेंट भी बेहतर होता है।
एनर्जी प्रदान करता है:
किशमिश में फ्रूक्टोज और ग्लूकोज होता है जो खाने से विटामिन को अवशोषित कर लेता है। साथ ही शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करता है जिससे एनर्जी मिलती है। इसके अलावा किशमिश शरीर के थकावट को दूर करने में भी मदद करता है।
हड्डियों के लिए:
किशमिश में कैल्शियम और आयरन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो हड्डियों के साथ-साथ मांसपेशियों में भी मजबूती लाता है। इसलिए प्रेग्नेंट महिलाओं को किशमिश जरूर खाना चाहिए इससे बच्चे की हड्डियां भी मजबूत होती हैं और उनका स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।
भूख कंट्रोल करता है:
प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाने से भूख कंट्रोल होता है क्योंकि इसमें उच्च मात्रा में कैल्शियम, मैग्निशियम और पोटेशियम होता है। इसके अलावा किशमिश मॉर्निंग सिकनेस की समस्या को भी कम करने में मदद करता है।
(और Lifestyle News पढ़ें)