बच्चे को जन्म देना एक महिला के लिए बहुत खास पल होता है, साथ ही इस बात से कई महिलाएं डरती भी हैं। लेबर पेन के कारण होने वाला दर्द काफी असहनीय होता है। इस वजह से कई महिलाएं इसके लिए सिजेरियन का सहारा लेते हैं। बच्चे को जन्म देने के लिए नॉर्मल डिलीवरी सबसे अच्छा तरीका है। यह मां और बच्चे दोनों के लिए सुरक्षित होता है। लेकिन क्या आपको पता है नार्मल डिलीवरी के लिए शरीर को कैसे तैयार किया जाता है। तो आइए आपको कुछ टिप्स बताते हैं जो आपके शरीर को नार्मल डिलीवरी के लिए तैयार करते हैं।
तनाव ना लें:
प्रेग्नेंसी के दौरान तनाव होना सामान्य होता है। लेकिन अगर आप इस दौरान दिमाग को शांत रखते हैं तो इससे आपको आराम मिलता है। ज्यादा तनाव लेने की वजह से बच्चे को जन्म देने की प्रक्रिया सिजेरियन हो सकती है। इसलिए मेडिटेशन करें, इससे सहज महसूस होता है।
सही तरह से सांस लें:
ब्रीदिंग को प्रेग्रेंसी के दौरान ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं लोग। लेकिन यह लेबर प्रक्रिया को आसान बनाने में मदद करती है। नार्मल प्रेग्रेंसी के लिए आप ब्रीदिंग तकनीक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सीने, पेट से और गहरी सांस लेने की कोशिश करें।
सही आहार का सेवन करें:
प्रेग्रेंसी के दौरान आप जो भी खाते हैं उसका बच्चे के जन्म पर असर पड़ता है। अगर मां स्वस्थ रहती है तो बच्चा भी स्वस्थ रहता है। एक सही डाइट बच्चे का जन्म नार्मल डिलीवरी से हो सकता है। स्वस्थ आहार में , सब्जियां, प्रोटीन,फल, डेयरी प्रोडक्ट, आयरन युक्त चीजें होनी चाहिए।
ज्यादा वजन ना बढ़ने दें:
प्रेग्रेंसी के दौरान वजन बढ़ता ही है। लेकिन ज्यादा वजन बढ़ जाने से लेबर के समय परेशानी होती है। जिसकी वजह से सिजेरियन डिलीवरी होती है। ज्यादा वजन बढ़ जाने से बच्चे को मॉनिटर करना मुश्किल हो जाता है। जिसकी वजह से नार्मल डिलीवरी करने में दिक्कत होती है।