मां बनना हर स्त्री के लिए एक खास पल होता है लेकिन इस दौरान महिलाओं को अपने साथ-साथ अपने होने वाले बच्चें का भी खास ख्याल रखना होता है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को संतुलित आहार लेना चाहिए। इस दौरान पौष्टिक भोजन का सीधा असर होने वाले बच्चे की वृद्धि और विकास को प्रभावित करता है। इस दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं को अपने खाने में पोषक आहार लेना बेहद जरूरी होता है जैसे- फल और सब्जियां। तो आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं का आहार कैसा होना चाहिए-
जंक फूड्स से परहेज: अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो इस दौरान अधिक जंक फूड का सेवन करने से बचें। गर्भवती महिला को ऐसा आहार लेना चाहिए जो मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद हो। प्रेग्नेंट महिलाओं को इस दौरान उचित मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम युक्त भोजन का सेवन करना चाहिए।
फाइबर युक्त फलों का सेवन: प्रेग्नेंसी के दौरान अच्छा खान-पान मां और बच्चें के लिए बेहद जरूरी होता है। इस समय के दौरान जरूरी है कि मां और बच्चे को सभी जरूरी पोषक तत्व मिले और फलों में पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होती है। इसलिए प्रेग्नेंट महिलाएं अपने आहार में फलों को जरूर शामिल करें ताकि आपको विटामिन, मिनरल और फाइबर अच्छी मात्रा में मिले। इस दौरान महिलाओं के लिए जरूरी है कि विटामिन और फाइबर मिले। ऐसे में महिलाओं को अपने खाने में ताजे फल और सब्जियां शामिल करना चाहिए।
अरारोट: गर्भवती महिलाओं को बहुत सोच-समझ कर खाना चाहिए क्योंकि कुछ भी गलत खा लेने से मां और बच्चे दोनों को नुकसान पहुंच सकता है। अरारोट का सेवन करने के कई फायदे हैं। अरारोट मल त्यागने को नियंत्रित करके आपकी पाचन क्षमता को मजबूत करता है।
आयरन, कैल्शियम से भरपूर: कुछ ऐसे फूड्स हैं जो प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। क्योंकि इनमें उचित मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम मिलता हैं। तो जरूरी है कि प्रेग्नेंट महिलाएं बीन्स, ब्रोकली, पनीर, अंडे आदि का सेवन करें। प्रेग्नेंसी के दौरान ब्रोकली का सेवन भी बेहद फायदेमंद होता है। ब्रोकली विटामिन, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट और खनिजों से भरपूर सब्जी है। ब्रोकली का सेवन करने से आयरन की कमी नहीं होती साथ ही इसका सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की समस्या नहीं होती हैं।
मैग्नीशियम भरपूर ड्राइफ्रूट्स: प्रेग्नेंट महिलाओं को मैग्नीशियम आहार का सेवन करना चाहिए। मैग्नीशियम की कमी से मांसपेशियों मे खिंचाव, नींद न आना और भूख में कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए बादाम, किशमिश, काजू और मूंगफली जरूर खाएं क्योंकि इनसे मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में मिलता है।
डेयरी उत्पाद का सेवन करें: प्रेग्नेंट महिला को ज्यादा मात्रा में डेयरी उत्पाद का सेवन करना चाहिए। प्रेग्नेंट महिला के लिए दही काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इससे अच्छी मात्रा में कैल्शियम मिलता है। इसके अलावा दूध से बने अन्य उत्पाद जैसे चीज, पनीर और मक्खन भी कैल्शियम के स्रोत हैं।