गर्भावस्था महिलाओं के लिए एक सुखद पल होता है। गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान खास देखभाल की जरूरत होती है। ऐसे में प्रेग्नेंट महिलाओं को पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियों व फलों का सेवन करने की सलाह दी जाती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे सारे फलों का सेवन कर सकती हैं।

कई फलों के सेवन को लेकर बहुत सारी मान्यताएं हैं लेकिन ज्यादातर महिलाओं को यह नहीं मालूम होता है कि गर्भधारण करने के बाद कौन से फलों का सेवन करना चाहिए और किससे परहेज करने की जरूरत होती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान किन फलों का सेवन करना चाहिए और ऐसे कौन से फल हैं जिनसे परहेज करना चाहिए। आइये जानते हैं-

इनका फलों का करें सेवन: फलों को फाइबर, फोलेट और आयरन के साथ अन्य कई मिनरल्स का अच्छा स्रोत माना जाता है। शरीर में विटामिन-सी को एकत्रित नहीं किया जा सकता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को विटामिन-सी युक्त फलों का रोजाना सेवन करने की सलाह दी जाती है। गर्भावस्था के दौरान कीवी खाना महिलाओं के लिए फायदेमंद हो सकता है।

इसमें प्रचुर मात्रा में फोलेट यानी फोलिक एसिड मौजूद होता है, जिसे गर्भावस्था के दौरान आवश्यक माना जाता है। इसके अलावा चेरी, अमरुद, आम, नाशपाती, सेब, चीकू, तरबूज, स्ट्राबेरी, शरीफा, अनार केला आदि फलों में आयरन, जिंक, कैल्शियम और विटामिन ए जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

इन फलों के सेवन से परहेज करें: गर्भावस्था के दौरान नियमित रूप से सही मात्रा में फलों का सेवन फायदेमंद माना जा सकता है। गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं को इन फलों के सेवन से परहेज करना चाहिए, जिनमें अंगूर, कच्चा पपीता, अनानास आदि शामिल हैं। दरअसल इन फलों का सेवन प्रीमैच्योर डिलीवरी यानी समय से पहले प्रसव व गर्भपात का कारण बन सकता है। ध्यान रखें अगर प्रेगनेंसी के दौरान किसी महिला को मधुमेह या कोई अन्य समस्या है, तो चिकित्सक की सलाह के बाद ही फलों का सेवन करें।

यह भी है जरुरी: इसके साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखें कि प्रेग्नेंसी के दौरान आपके हाथ-पैरों, चेहरे या शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन तो नहीं आ रही। वहीं प्रेग्नेंसी के दौरान आप जिनता ज्यादा ऐक्टिव रहेंगे उतना ही यह आपके लिए फायदेमंद होगा। इसके लिए योगा क्‍लासिस या फिर एक्सपर्ट्स द्वारा एक्सरसाइजिस के बारे में जानकारी ले सकते हैं।