गर्भावस्था का समय हर महिलाओं के लिए बेहद ही खास होता है। क्योंकि इस दौरान एक महिला को पूर्ण नारी होने का अहसास होता है। गर्भावस्था के दौरान कई बार महिलाओं के मुंह का स्वाद बिगड़ सकता है। कुछ भी खाने से मेटैलिक टेस्ट यानी कड़वा लगने जैसी परेशानी हो सकती है। इस स्थिति का दूसरा नाम डिस्गेशिया है। संभव है कि कुछ महिलाओं इस बारे में शायद ही पता हो, इसलिए आज हम प्रेगनेंसी के दौरान डिस्गेशिया से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कर रहे हैं। आइए जानते हैं-

मां बनने की खुशी और एक्साइटमेंट में प्रेग्नेंसी से लेकर डिलीवरी तक के समय में महिलाओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, गर्भावस्था के दौरान 90 फीसदी महिलाओं के मुंह का स्वाद कड़वा हो जाता है। प्रेग्नेंसी में मुंह के कड़वा होने की समस्या को डिस्गेशिया कहा जाता है।

इस स्थिति में महिलाओं के मुंह का स्वाद मेटल जैसा हो जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो गर्भावस्था के दौरान अक्सर महिलाओं के मुंह का स्वाद बदल जाता है, ऐसे में उन्हें चिंता करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।

शुरुआती तीन महीनों में मुंह का स्वाद कड़वा होने के साथ ही कुछ भी खाने पर कोई स्वाद नहीं आता। यहां तक की कुछ महिलाओं को खाद्य पदार्थों में खुशबू की जगह बदबू आने लगती है। साथ ही कुछ लोगों के सूंघने की क्षमता भी प्रभावित होती है। हालांकि, डॉक्टर्स का कहना है कि शुरुआती तीन महीने के बाद यह स्थिति खुद-ब-खुद ठीक हो जाती है।

डिस्नेशिया के कारण: हेल्थ एक्स्पर्ट्स का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान कुछ लोगों के एस्ट्रोजन लेवल में परिवर्तन आता है। यह हार्मोन टेस्ट बड्स को प्रभावित करता है, जिसके कारण मुंह का स्वाद बिगड़ने लगता है।

इसके अलावा कुछ ऐसी दवाएं भी हैं, जो गर्भावस्था में लेने से मुंह का स्वाद बदल जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो प्रेग्नेंसी के दौरान कम पानी पीने से भी मुंह का स्वाद परिवर्तित होता है। हालांकि, इस समस्या से बचने के लिए महिलाएं इन उपायों को अपना सकती हैं।

तरल चीजों का करें सेवन: गर्भावस्था के दौरान मुंह का स्वाद ठीक करने के लिए तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। क्योंकि, मुंह का स्वाद बिगड़ने के कारण अगर महिलाएं कुछ खाएंगी नहीं तो इससे गर्भ में पल रहे शिशु पर भी गहरा असर पड़ेगा। ऐसे में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा पानी और जूस आदि जैसे तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए।

खट्टे फल: गर्भावस्था में महिलाओं को खट्टी चीजें काफी पसंद आती है। ऐसे में आप अपने मुंह का स्वाद ठीक करने के लिए संतरा, नींबू, कच्चा आम आदि का सेवन कर सकती हैं। खट्टी चीजें खाने से मुंह में लार बनती है और कड़वेपन से निजात मिल सकती है।