Acne During Pregnancy: प्रेग्नेंसी हर महिला के जीवन का एक खूबसूरत पल होता है। हर महिला इस दौरान एक अलग खुशी का अनुभव करती है। लेकिन शरीर में बहुत सारे हार्मोनल बदलाव आते हैं जिसके कारण चेहरे पर पिंपल्स और मुंहासे होने लगते हैं। विशेष रूप से गर्भावस्था के पहले 6 महीनों के दौरान चेहरे पर पिंपल्स और मुंहासें होने की संभावनाएं अधिक होती है। इस दौरान एण्ड्रोजन के स्तर में वृद्धि होती है जो त्वचा पर अत्यधिक तेल और वैक्स का कारण बनता है। इस प्रकार बहुत सारे बैक्टीरिया और फंगल हो जाते हैं जिसके कारण इसके कारण इंफेक्शन हो जाता है। आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी के दौरान मुंहासों की समस्या को कैसे ठीक किया जा सकता है।

बेकिंग सोडा:
मुंहासों की समस्या को दूर करने के लिए बेकिंग सोडा फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है जो त्वचा को इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है। बेकिंग सोडा को पानी के साथ मिलाकर लगाने से आपको जल्द परिणाम दिखेंगे।

हल्दी:
हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होता है जो मुंहासों को कम करता है। हल्दी में पानी मिलाकर मुंहासों पर लगाएं और 20 मिनट छोड़ दें। अब पानी से धो लें और मॉइश्चराइजर लगा लें। बेहतर परिणाम के लिए आप इसका इस्तेमाल सप्ताह में 2-3 बार करें।

एलोवेरा:
एलोवेरा स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है जो मुंहासों को कम करने में मदद करता है। रोजाना रात को चेहरा धो कर एलोवेरा जेल लगाएं। इससे आपको मंहासों की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

शहद:
शहद एक नेचुरल एंटीसेप्टिक होता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होता है जो मुंहासों और पिंपल्स की समस्या का इलाज करने में मदद करता है। मुंहासों पर शहद लगाएं और इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें। आप तुरंत परिणाम देख सकते हैं।

(और Lifestyle News पढ़ें)