अगर आप गर्भवती हैं तो आपको अपने स्वास्थ्य का अधिक ख्याल रखने की जरुरत होती है। गर्भावस्था के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन आपको पानी की कमी से बचाता है, उर्जा देता है साथ ही आपको थकान, इंफेक्शन आदि समस्याओं से दूर रखता है। बहुत से लोग सलाह देते हैं कि गर्भावस्था के दौरान आपक हल्के गर्म पानी का सेवन करना चाहिए, जो कि उचित भी है। आइए जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में गर्म पानी पीने के क्या लाभ हैं।
फायदे:
1. हल्का गर्म पानी आपको उर्जावान बनाए रखता है। इसके सेवन से आपके शरीर का स्टेमिना बढ़ता है।
2. हल्के गर्म पानी के सेवन से शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह मॉर्निंग सिकनेस को दूर करता है।
3. गर्भावस्था के दौरान पाचन से जु़ड़ी समस्या होना आम है। गर्म पानी का सेवन पाचन को बेहतर करता है और कब्ज और गैस से बचाता है।
4. गर्म पानी का सेवन गर्भवती महिला को सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी समस्याओं से दूर रखता है।
5. गर्म पानी पीने से आपके शरीर में रक्त का संचार उचित रहता है जिससे गर्भ में पल रहे शिशु को सही मात्रा में पोषण मिलता है।
सावधानियां:
1. बहुत गर्म पानी का सेवन ना करें। पानी हल्का गर्म ही होना चाहिए।
2. फिल्टर्ज या उबले हुए पानी का ही सेवन करें। टंकी के पानी का सेवन हानिकारक हो सकता है।
3. दिनभर में 6-8 गिलास पानी पिएं। आपके वजन के अनुसार मात्रा को बढ़ा सकती हैं।
4. वर्कआउट या एक्सरसाइज करने के बाद पानी जरुर पिएं।
5. पानी का पर्याप्त सेवन शरीर में वाटर रिटेंशन की समस्या को दूर रखता है।