Water during pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में बहुत से बदलाव आते हैं। कुछ अच्छे और कुछ बुरे बदलाव। कई महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली परेशानियों से खुद को संभालने में असमर्थ हो जाती हैं। ऐसे में खाने-पीने का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। जैसा कि हमें पता है कि पानी मानव शरीर के लिए कितना जरूरी होता है। लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान पानी कितने मात्रा में पीनी चाहिए इस बात का जानना बेहद जरूरी होता है। किसी चीज का जरूरत से ज्यादा हो जाना बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है।
प्रेग्नेंट महिलाओं को रोजाना कितना पानी पीना चाहिए?
प्रेग्नेंट महिलाओं को रोजाना कम से कम 2.3 लीटर पानी पीना चाहिए। आप इसे रोजाना 10 कप भी पी सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे प्रेग्नेंसी के दौरान रोजाना पानी पीना जितना जरूरी होता है उतना ही जरूरी जूस या सूप पीना भी होता है। इनमें मौजूद पोषक तत्व मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
अगर प्रेग्नेंट महिलाएं पानी नहीं पीती हैं तो क्या होता है?
प्रेग्नेंसी के दौरान यदि महिलाएं सामान्य मात्रा में पानी नहीं पीती हैं तो इससे मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव पड़ेगा। शरीर के कई अंगों को भी प्रभावित कर सकती है और बच्चे का स्वास्थ्य पर खराब हो सकता है।
ब्रेस्ट मिल्क प्रभावित होता है:
कम मात्रा में पानी पीने से ब्रेस्ट मिल्का का उत्पादन कम होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। इस वजह से बच्चे का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है क्योंकि उसे पर्याप्त मात्रा में दूध नहीं मिल पाता है।
प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए ताजें फलों का जूस भी फायदेमंद होता है:
प्रेग्नेंसी के दौरान ताजें फलों का जूस पीना बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि उनमें पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम, कार्बोहाईड्रेट, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। साथ ही गर्भ में पल रहे बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास में भी मदद करते हैं।
(और Lifestyle News पढ़ें)