प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव आते हैं जिसके कारण महिलाओं को असहजता महसूस होती है। इस दौरान महिलाओं को कई समस्या भी होती है जैसे- उल्टी और मिचली आना। प्रेग्नेंसी के दौरान उल्टी की समस्या इसलिए होती है क्योंकि पेट की मांसपेशियों में संकुचन होता है। इसके अलावा चिंता, तनाव या शरीर में विटामिन, मिनरल की कमी के कारण भी प्रेग्नेंसी के दौरान उल्टी की समस्या होती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए घरेलू उपचारों की मदद से ले सकते हैं। ये उपचार शरीर को किसी प्रकार का कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाते हैं और इससे गर्भ में पल रहे बच्चे का सही विकास भी होता है।

अदरक
अदरक का सेवन गर्भावस्था के दौरान एक बेहतर विकल्प होता है क्योंकि इसमें एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण भी होता है जो उल्टी की समस्या को कम करने में मदद करता है। अदरक के रस को पानी के साथ मिलाकर पीने से जल्द असर होता है।

पुदीने की पत्तियां
पुदीने की पत्तियों में मेन्थॉल होता है जो पाचन को बेहतर करने में मदद करता है और उल्टी की समस्या को कम करता है। पुदीने की पत्तियों को उबालें और उसके पानी में शहद और चीनी मिलाकर पिएं। ऐसा करने से उल्टी की समस्या कम हो जाती है।

लौंग
लौंग में एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होता है जो मिचली और उल्टी की समस्या को कम करने में मदद करता है। उल्टी जैसा महसूस होने पर लौंग चबाएं, इससे आपकी उल्टी रूक जाती है और आपको अच्छा महसूस होता है।

सेब का सिरका
सेब के सिरका में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-बैक्टीरियल होता है जो उल्टी की समस्या को कम करता है। यह पेट के बैक्टीरिया को नष्ट कर देता है। सेब के सिरका में पानी मिलाकर पीना लाभकारी होता है।