अंडा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमं होता है। खासतौर पर जो लोग वजन कम करने की कोशिश उनके लिए यह बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है प्रेग्नेंसी के दौरान अंडा खाने के भी कई लाभ होते हैं? प्रेग्नेंसी के दौरान अपने खान-पान का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है क्योंकि आप जो भी खाती हैं आपके गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी उसका प्रभाव पड़ता है। हेल्दी डाइट ना सिर्फ मां के लिए बल्कि बच्चे के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी के दौरान अंडा क्यों खाना फायदेमंद होता है-
दिमाग विकसित होता है: अंडा में उच्च मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है और उनके दिमाग का सही विकास करता है। साथ ही भ्रूण की न्यूरस ट्यूब डिफैक्ट से रोकथाम करता है।
पर्याप्त कैलोरी प्रदान करता है: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को रोजाना 200-300 कैलोरी की जरूरत होती है। कैलोरीज का पर्याप्त सेवन मां के साथ बच्चे को भी पर्याप्त पोषण प्रदान करता है। अंडे में लगभग 70 कैलोरी होती हैं जो मां और बच्चे के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
उच्च मात्रा में प्रोटीन होता है: अंडा प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। बच्चे के शरीर की हर कोशिका प्रोटीन से बनी होती है। सही मात्रा में अंडे का सेवन गर्भवती महिला और भ्रूण के लिए फायदेमंद होता है।
कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है: जिन महिलाओं का कोलेस्ट्रॉल का लेवल सामान्य होता है वह रोजाना 2 अंडों का सेवन कर सकती हैं। इससे आपकी डाइट संतुलित रहती है। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल का लेवल ज्यादा है तो अंडे की जर्दी खाने से बचना चाहिए।
अंडा खाने के अन्य स्वास्थ्य लाभ:
– वजन कम करने में मदद करता है।
– हृदय रोग के खतरे को कम करता है।
– आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता। रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।
– मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।