प्रेग्नेंसी के दौरान एक महिला को अपना खास ध्यान रखना होता है। अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ अपने गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य का भी खास ध्यान रखना पड़ता है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कई स्वास्थ्य समस्या होती हैं क्योंकि इस दौरान शरीर में कई हार्मोनल बदलाव आते हैं। इस वजह से अपना खास ध्यान रखना जरूरी होता है। खासतौर पर अपने खान-पान का ध्यान रखना जरूरी होता है क्योंकि पेट का स्वस्थ रहना आवश्यक है। कई महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान पेट में संक्रमण हो जाता है और यह ना सिर्फ उनके लिए बल्कि गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए यदि ऐसा कुछ आपको महसूस होता है तो आपको अपने खास ध्यान रखने की जरूरत है।

हाईजीन का ध्यान रखें
प्रेग्नेंसी के दौरान हाईजीन का ध्यान रखना सबसे जरूरी होता है वरना पेट में इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। खाना खाने से पहले हमेशा हाथ को हैंड वॉश से जरूर धोएं वरना हाथ में लगे बैक्टीरिया और कीटाणु पेट में प्रवेश कर सकते हैं और हानि पहुंचा सकते हैं।

पर्याप्त पानी पिएं
पानी पीना बेहतर स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। पानी शरीर के विषाक्त पदार्थो को फ्लश करने में मदद करता है और स्वस्थ रखता है। पानी के साथ-साथ जूस का सेवन भी प्रेग्नेंसी के दौरान फायदेमंद होता है। पानी पेट के इंफेक्शन को भी कम करने में मदद करता है।

हल्का खाएं
प्रेग्नेंसी के दौरान जंक फूड्स या तैलीय खाद्य पदार्थो का सेवन हानिकारक हो सकता है। इन फूड्स में बैक्टीरिया और कीटाणु अधिक मात्रा में होते हैं जो पेट के इंफेक्शन को बढ़ाते हैं। इसलिए गर्भावस्था के दौरान स्वस्थ और हल्का खाने की कोशिश करें।

अदरक
अदरक हर तरह के इंफेक्शन को कम करने का एक बेहतरीन उपाय होता है। अदरक में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो पेट के बैक्टीरिया और कीटाणुओं से लड़ने में मदद करता है और इंफेक्शन को कम करता है।