प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपना खास ध्यान रखने की जरूरत होती है, क्योंकि कोई भी लापरवाही बच्चे के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। साथ ही प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में बहुत से हॉर्मोनल बदलाव आते हैं, जिसके कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे- पेट की समस्या, शरीर में दर्द, पैर फूलना इत्यादि। ऐसे में अपनी डाइट का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। अजवाइन एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए कारगर होता है। ऐसे में प्रेग्नेंसी के दौरान अजवाइन खाना आपको कई समस्याओं से निजात दिला सकता है-
पाचन बेहतर करता है: प्रेग्नेंसी के दौरान यूटेरस बढ़ता है जिसके कारण महिलाओं को सूजन, कब्ज, एसिडिटी या अपच महसूस हो सकता है जिससे पाचन प्रक्रिया धीमी हो सकती है। अजवाइन में थाइमोल अधिक मात्रा में होता है जो तुरंत पाचन को बेहतर कर सकता है और पेट के समग्र स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है। अजवाइन पेट के विकारों से राहत दिला सकता है।
यूटेरस की वॉल्स को मजबूत करता है: पेट के विभिन्न प्रकार के विकारों से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद करने के अलावा, अजवाइन गर्भाशय की वॉल्स को मजबूत करने में भी मदद करता है और इस प्रकार एक सुरक्षित गर्भावस्था सुनिश्चित करता है।
बोवेल मूवमेंट को बेहतर करता है: हार्मोन और बढ़ता हुआ गर्भाशय गर्भावस्था के दौरान पेट की समस्याओं को बढ़ा देता है। एसिडिटी, गैस, कब्ज, दस्त प्रेग्नेंसी के दौरान काफी आम समस्या होती है, लेकिन इसके कारण महिलाओं को असहजता महसूस होती है। इतना ही नहीं प्रेग्नेंसी के दौरान पेट में गैस और सूजन भी बढ़ जाती है। ऐसे में अजवाइन बोवेल मूवमेंट को बेहतर करता है और इन समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।
वजन कंट्रोल करता है: प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में हॉर्मोनल बदलाव आने के कारण वजन बढ़ने लगता है। ऐसे में अजवाइन का पानी पीना न सिर्फ वजन कम करने में मदद करता है, बल्कि फैट को भी शरीर में एकत्रित होने से रोकता है। नियमित रूप से अजवाइन वाला पानी पिएं।
अजवाइन वाला पानी कैसे बनाएं: अजवाइन और अदरक पाउडर को पानी में उबालें। 10 मिनट तक उबलने दें, फिर उसे छान लें। इसके बाद इस पानी में काला नमक मिलाकर पिएं। इस पानी को कम से कम 6 महीने तक लगातार पिएं। यह आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकता है।
