प्रेगनेंसी के दौरान नींद न आना एक आम समस्या है। हार्मोनल बदलाव और बढ़ता पेट इसका एक कारण हो सकता है। कई बार रात के समय चिंता के कारण भी नींद नहीं आती है। ऐसे में आप रात के समय सोने से पहले कुछ योगासन कर सकती हैं। इस योगासन से पूरे दिन की थकावट भी कम हो जाएगी।
बटरफ्लाई पोज
बटरफ्लाई पोज को तितली आसन भी कहा जाता है। इसको करने के लिए आप दोनों पैरों के तलवे को आपस में मिलाकर बैठ जाएं। अब घुटनों को धीरे-धीरे ऊपर-नीचे करें। दरअसल, इस योगासन को करने से पेल्विक मसल्स रिलैक्स होता है, जिससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।
वज्रासन
कई लोग खाना खाने के तुरंत बाद सोने चले जाते हैं, जिसके कई तरह की परेशानी होने लगती है। ऐसे में आप खाने के बाद करीब 10 मिनट तक वज्रासन में बैठिए। इस आसन में बैठने से पाचन बेहतर होता है और नींद की समस्या भी दूर होती है।
चाइल्ड पोज
चाइल्ड पोज, जिसे बालासन भी कहा जाता है। यह शरीर को गहराई से रिलैक्स करता है और स्पाइन के तनाव को भी कम करता है। इसको करने से नींद की समस्या दूर होती है। इसको करने के लिए आप घुटनों को थोड़ा फैलाकर बैठें और आगे झुकें और अपने दोनों हाथों को सामने की ओर फैलाएं। यह आसन शरीर को पूरी तरह रिलैक्स करता है।
सोने से पहले लें गहरी सांसें
सोने से पहले आप शांत वातावरण में बैठकर गहरी सांसें लें और इसको धीरे-धीरे छोड़ें। इससे दिमाग शांत होगा और बेहतर नींद आएगी।
सोने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
- सोने से पहले मोबाइल और टीवी से दूरी बनाएं।
- रात के समय हल्का खाना खाएं, जिससे पाचन में कोई समस्या नहीं होगी।
- आप कमरे में हल्की म्यूजिक भी चला सकती हैं।
उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। आगे पढ़िएः जिम करने के बाद आप भी लेते हैं प्रोटीन पाउडर? इन 3 चीजों से घर पर ही तैयार करें देसी सप्लीमेंट
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।