दिल हमारी बॉडी का अहम हिस्सा है। लम्बी उम्र जीने के लिए दिल का सेहतमंद होना जरूरी है। दिल की अच्छी सेहत के लिए अच्छी डाइट बेहद जरूरी है। डाइट में कुछ फूड्स जैसे ब्रेड, पास्ता, बिस्किट्स, केक, चिप्स, समोसा, कुल्चे, पिज्जा और बर्गर का अधिक सेवन करने से दिल के रोगों का खतरा अधिक हो जाता है। ये सभी फूड्स मैदा से बने होते है जो कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट अटैक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
दिल को हेल्दी रखने के लिए फाइबर से भरपूर फूड्स का सेवन करना जरूरी है। दिन में कम से कम 30 ग्राम फाइबर खाने से दिल के रोगों से बचा जा सकता है। फाइबर से भरपूर कुछ फूड्स जैसे साबुत अनाज का ब्रेड, ब्रैन, ओट्स और आलू (छिलके के साथ), पर्याप्त फल और सब्जियों का सेवन दिल को हेल्दी रखता है। कुछ अनहेल्दी फूड्स का सेवन करने से हार्ट ब्लॉकेज का खतरा बढ़ जाता है। जब दिल में मौजूद कोरोनरी आर्टरी में कफ ज्यादा जमा हो जाता है तो उससे ब्लड फ्लो में दिक्कत होने लगती है जिसके कारण हार्ट ब्लॉकेज की परेशानी होती है।
हार्ट ब्लॉकेज की समस्या एक गंभीर बीमारी है जिसके चलते कई बार मरीज की मौत भी हो जाती है ऐसे मरीजों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। हार्ट ब्लॉकेज का खतरा कम करने के लिए रोजाना अनार का जूस पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं किस प्रकार अनार का जूस हार्ट ब्लॉकेज के खतरे को कम करता है।
हार्ट ब्लॉकेज के लक्षण:
बता दें कि हार्ट ब्लॉकेज के मरीजों में शुरुआती लक्षण में चक्कर आना , सांस लेने में तकलीफ होना , बेहोश होना व सीने में दर्द होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
अनार का जूस पीने से फायदे:
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार हार्ट ब्लॉकेज के खतरे को कम करने के लिए रोजाना अनार का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है। अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट खून को पतला करने में मदद करते हैं जिससे हार्ट ब्लॉकेज के होने का खतरा भी कम होता है। इसके अलावा अनार का जूस का सेवन उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जिनके दिल या शरीर के किसी दूसरे हिस्से में खून के थक्के जमा हो गए हैं। रोजाना अनार का जूस पीने से खून गाढ़ा होना व थक्के बनना कम हो जाता है।
अनार के अन्य स्वास्थ्य लाभ:
- अनार का जूस पीने से ना सिर्फ दिल की सेहत दुरुस्त रहती है बल्कि और भी कई बीमारियों का खतरा कम होता है। इसका सेवन करने से शरीर को बेहद फायदे होते हैं।
- अनार का सेवन करने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है।
- ह्रदय रोग से बचाने में मदद करता है।
- वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।
- इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।
- शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।