Diwali 2024 Weekend: रौशनी का त्योहार दिवाली इस वर्ष 31 अक्टूबर को सेलिब्रेट किया जाएगा। देश में यह सबसे अवेटेड उत्सवों में से एक है। पूरे वर्ष बच्चों से लेकर सभी उम्र के लोग इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं। दिवाली इस बार ऐसे मौके पर है, जब आसपास एक लॉन्ग वीकेंड है।

घर से दूर इन जगहों पर मनाएं दिवाली

अगर आप भी दिवाली के मौके पर पड़ रहे वीकेंड का सही तरह यूटलाइज करना चाहते हैं और शांत तरीके से दिवाली मनाना चाहते हैं तो आप कुछ जगहों पर जा सकते हैं। इस लेख में हम आपको दिल्ली के करीब कुछ ऐसे लोकेशन के बारे में बताएंगे, जहां पर आप जाकर शांत तरीके से दीपों के उत्सव दिवाली को खूबसूरत तरीके से मना सकते हैं।

मनाली में शांति से मनाएं दिवाली

अगर आप दिल्ली-नोएडा के आस-पास रहते हैं और दिवाली के लॉन्ग वीकेंड को सही तरह से यूटलाइज करना चाहते हैं और शांति से दिवाली को सेलिब्रेट करने का प्लान है तो आप हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों में स्थित मनाली का रुख कर सकते हैं। यहां के नजारे आपके मन को मोह लेंगे। यहां पर आपको अधिकांश समय बर्फ से ढके पीर पंजाल और कई पर्वतमाला के नजारे देखने को मिल सकते हैं। मनाली में आप ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग इत्यादि सहित कई एक्टिविटी कर सकते हैं।

मसूरी हिल स्टेशन-Mussoorie Hill Station

उत्तराखंड के खूबसूरत जगहों में से एक मसूरी दिल्ली से लगभग 279 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह हिल स्टेशनों और अपने खूबसूरत वादियों के लिए जाना जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता से आपका मन कभी नहीं भरेगा, यही कारण है कि मसूरी को ‘क्वीन ऑफ हिल्स’ कहा जाता है। आप यहां पर जा सकते हैं और दिवाली के अवसर पर शांति से दीपों के त्योहार को सेलिब्रेट कर सकते हैं।

नैनीताल हिल स्टेशन- Nainital Hill Station

उत्तराखंड का सबसे खूबसूरत जगहों में से एक नैनीताल हिल स्टेशन छुट्टियां बिताने के लिए काफी फेमस जगहों में से एक है। यह हिल स्टेशन अपने पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है। आप यहां जाकर दिवाली के लॉन्ग वीकेंड को सही तरह से यूटलाइज कर सकते हैं। नैनी झील और नैना देवी मंदिर यहां के प्रमुख जगहों में शामिल है।