क्रिसमस आने में अब बस 2 दिन बाकी हैं। ऐसे में लोगों ने अभी से इसे लेकर तैयारियां करनी भी शुरू कर दी हैं। क्रिसमस के मौके पर लोग अपने घर को सुंदर सजाते हैं, साथ ही कई तरह की मिठाइयां भी बनाते हैं। इनमें भी क्रिसमस पर केक जरूर बनाया जाता है।

वहीं, अगर आपको चीज़केक खाना पसंद है, तो इस बार क्रिसमस पर आप चीज़केक बना सकते हैं। इसके लिए यहां हम आपको बेहद आसान रेसिपी बता रहे हैं। ये खास रेसिपी मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। आइए जानते हैं इसके लिए आपको किन-किन चीजों की जरूरत होगी, साथ ही जानेंगे चीज़केक बनाने का पूरा प्रोसेस-

चाहिए होंगी ये चीजें-

  • 20 डाइजेस्टिव बिस्किट
  • 50 ग्राम मक्खन, पिघला हुआ
  • 3 लीटर फुल फैट दूध
  • 2-2/1 कप बटर मिल्क
  • 4 बड़े चम्मच मक्खन
  • 4 बड़े चम्मच फ्रेश क्रीम
  • 1 बड़ा चम्मच ताजा नींबू का रस
  • ¾ कप चीनी
  • 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर
  • 1 बड़ा चम्मच वेनिला एक्सट्रैक्ट और
  • 1 कप व्हिपिंग क्रीम (ठंडी)

घर पर चीज़केक कैसे बनाएं?

  • इसके लिए सबसे पहले एक कड़ाही में 3 लीटर फुल फैट दूध डालकर गर्म कर लें। आपको दूध को उबालना नहीं है।
  • दूध गर्म होने तक 20 डाइजेस्टिव बिस्किट लें और इन्हें मिक्सर जार में डालकर बारीक पाउडर तैयार कर लें।
  • बिस्किट के पाउडर में 50 ग्राम पिघला हुआ मक्खन डालकर मिक्स कर लें।
  • इसके बाद एक भगोने में बटर पेपर लगाएं और फिर इसमें तैयार मक्खन मिले बिस्किट पाउडर को डालकर हल्का दबाते हुए सेट कर लें और भगोने को 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
  • अब, गर्म हो रहे दूध में थोड़ा-थोड़ा बटर मिल्क यानी छाछ डालें। इससे दूध फटने लगेगा।
  • दूध फटने पर इसमें मौजूद चीज़ को अलग कर लें। एक बड़े बाउल में छन्नी रखें और छन्नी के ऊपर साफ कपड़ा रख लें।
  • इस कपड़े पर तैयार चीज़ को रखकर छान लें। आपको चीज़ में केवल थोड़ा पानी छोड़ना है।
  • इसके बाद तैयार चीज़ को एक मिक्सर जार में डालें और साथ ही जार में 4 बड़े चम्मच मक्खन, 1 बड़ा चम्मच ताजा नींबू का रस, 1 बड़ा चम्मच वेनिला एक्सट्रैक्ट, 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर और 4 चम्मच ताजी क्रीम डालकर ब्रैंड कर लें।
  • एकदम क्रीमी पेस्ट तैयार होने पर इसमें ¾ कप पीनी हुई चीनी डालकर चला लें।
  • इसके बाद क्रीम को अच्छी तरह फैंट लें।
  • अब, एक दूसरे बाउल में 1 कप व्हिपिंग क्रीम को व्हिप कर लें।
  • इसमें तैयार चीज़ क्रीम को डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • तैयार क्रीम को पहले से तैयार बिस्किट पाउडर वाले भगोने में रखें और हल्का-हल्का दबाकर सेट कर लें।
  • भगोने को 8 से 9 घंटे या रातभर के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए छोड़ दें।
  • तय समय बाद चाकू की मदद से भगोने से केक को निकाल लें।
  • आखिर में आप क्रीम के ऊपर चेरी क्रीम या चॉकलेट डालकर इसे डेकोरेट कर सकते हैं। इतना करते ही आपका स्वाद में लाजवाब चीज़ केक बनकर तैयार हो जाएगा।

उम्मीद है ये रेसिपी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- Muli ka Achar Recipe: घर पर कैसे बनाएं मूली का अचार? इस तरह मिलेगा बाजार वाला स्वाद