National Youth Day Wishes Images, Quotes, Greetings Card, Wallpapers, Messages, Status, Photos: आज यानी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती (Swami Vivekananda Jayanti 2024) है। स्वामी विवेकानंद का ज्ञान और उनके विचार हर युवा के लिए एक इंस्पिरेशन हैं। इसी कड़ी में उनकी जयंती के दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) के तौर पर भी मनाया जाता है। इस साल 40वां राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जा रहा है। बता दें कि इस खास दिन को मनाने की पहल भारत सरकार द्वारा पहली बार 12 जनवरी 1984 में की गई थी। ऐसे में इस खास मौके पर अलग-अलग जगहों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, साथ ही लोग सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे को युवा दिवस के बधाई संदेश भी भेजते हैं।
इसी कड़ी में हम भी यहां आपके लिए कुछ खास शुभकामना संदेश लेकर आए हैं, इन संदेशों को अपनों को भेजकर आप भी उन्हें नेशनल यूथ डे की बधाई दे सकते हैं। ये संदेश यकीनन युवाओं में नया जोश भर देंगे।
Swami Vivekananda Jayanti 2024 Wishes in Hindi: युवा दिवस पर अपनों को भेजें ये बधाई संदेश-

युवा मन में वो ताकत है, जितनी रण के सौ योद्दाओं में होती है।
अपनी शक्ति को पहचानों और आगे बढ़ों।युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

अगर आप युवा हैं तो आपके पक्ष में सब कुछ है,
इसलिए समय का सबसे सही और अच्छा उपयोग करें।राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं।

मेरा देश बदल रहा है…
नौजवानों का हाथ थामे आगे बढ़ रहा है।राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं।

उठो मेरे शेरो, इस भ्रम को मिटा दो कि तुम निर्बल हो।
राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं।

जो भी करो डूब कर करो, सबकुछ झोंक दो…
सफलता जरूर मिलेगी।युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाए।
आपको राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं।

ब्रह्मांड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं। वो हम ही हैं जो अपनी आंखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार है।
आपको राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं।