भारतीय समाज में बालिकाओं के सामने आने वाली असमानताओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। यह दिन न केवल बच्चियों की शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और पोषण में समान अवसरों की वकालत करता है, बल्कि बालिकाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता को भी बढ़ावा देता है। ये दिन बाल विवाह, लड़कियों के साथ भेदभाव और लड़कियों के खिलाफ हिंसा जैसे मुद्दों को संबोधित करता है।

भारत में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की है। इस दिन को मनाने का खास मकसद बालिकाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस दिन को मनाने का खास मकसद लड़का और लड़की के भेद को कम करना है।

लड़का और लड़की को समान अधिकार दिलाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बालिका दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। आइए जानते हैं कि कब और क्यों हुई थी राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरुआत। आइए जानते हैं कि इस साल बालिका दिवस किस थीम के साथ मनाया जा रहा है और एक दूसरे किन संदेशों के साथ इस दिन की बधाई दें।

24 जनवरी को ही क्यों मनाते हैं बालिका दिवस?

बालिका दिवस को 24 जनवरी के ही दिन क्यों मनाते हैं इसकी एक खास वजह ये है कि साल 1966 में 24 जनवरी के दिन ही इंदिरा गांधी ने पहली महिला प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। देश में पहली महिला प्रधानमंत्री बनने को उपलब्धि मानते हुए ही 24 जनवरी के दिन को बालिका दिवस के रूप में चुना गया है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस का इतिहास

राष्ट्रीय बालिका दिवस की स्थापना 2008 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा की गई थी। तब से हर साल यह दिन एक खास थीम के साथ पूरे भारत में मनाया जाता है। इस कदम का उद्देश्य लैंगिक असमानता, शिक्षा सीमाओं, स्कूल छोड़ने, बालिकाओं के स्वास्थ्य की देखभाल, बाल विवाह और लिंग आधारित हिंसा से जूझ रहे समाज में लड़कियों के सामने आने वाली अनूठी चुनौतियों को स्वीकार करना है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2024 की थीम

सरकार ने आज तक राष्ट्रीय बालिका दिवस 2024 के जश्न के लिए किसी थीम की घोषणा नहीं की है। पिछले कुछ सालों के टॉपिक की बात करें तो 2019 में उज्ज्वल कल के लिए लड़कियों को सशक्त बनाना’2020 में ‘मेरी आवाज, साल 2021 में डिजिटल जेनरेशन जैसे टॉपिक या थीम रखी गई थी।

इन प्यार और दुलार भरे मैसेज भेजकर दें बेटियों की भलाई के लिए संदेश

National Girl Child Day 2024: Quotes and Wishes

दुनिया की असली दौलत उसी ने पाई है,
जिसके घर में लक्ष्मी के रूप में बेटी ही आई है।
राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं!

कौन तुम्हें कहता है अबला,
दबी राख चिंगारी हों,
ममता की जीवंत मूरत हो,
भारत की तुम बेटी हो।
दुर्गा जैसा शौर्य है तुझमें,
तुम वीरों की माता हो,
इतिहास बने वह गाथा हो,
कौन तुम्हें कहता है अबला,
दबी राख चिंगारी हो।
राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं!

दुश्मनों का मुकाबला डट के कर सकती है बेटी,
मत बांधों बेड़ियों में ऊंची उड़ान भर सकती है बेटी।
हैप्पी नेशनल गर्ल चाइल्ड डे!

बेटी बोझ नहीं सम्मान है,
बेटी गीता और कुरान है,
घर की प्यारी सी मुस्कान है,
बेटी मां-बाप की जान है।
हैप्पी नेशनल गर्ल चाइल्ड डे!