आज यानि 13 जुलाई को फ्रेंच फ्राई डे मनाया जाता है। फ्रेंच फ्राइज़ एक ऐसा फूड्स है जिसे ज्यादा लोग खाना पसंद करते हैं। फ्रेंच फ्राई आलू से तैयार फूड है जिसमें आलू को लंबी और पतली पट्टियों में काटा जाता है। इन आलूओं को कुरकुरा होने तक डीप फ्राई किया जाता है और पसंद के अनुसार नमक,जड़ी-बूटियां और मसालों के साथ पकाया जाता है। लोगों की पसंद में शुमार इन कुरकुरे स्नैक्स को लेकर अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि सबसे पहले ये स्नैक्स कहां बनाए और परोसे गए होंगे। रिपोर्टों के मुताबिक इस फूड्स की उत्पत्ति फ्रांस के बजाय बेल्जियम से हुई होगी।

नेशनल फ्रेंच फ्राइज डे की हिस्ट्री

बीबीसी में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक इस आधुनिक फास्ट फूड की शुरुआत वर्ष 1680 में फ्रैंकोफोन बेल्जियम के नामुर में हुई थी, जहां स्थानीय लोग विशेष रूप से तली हुई मछली के शौकीन थे। उस समय कड़ाके की ठंड के दौरान, म्यूज़ नदी जम गई और स्थानीय लोग अपने पसंदीदा फूड को बेहद मिस कर रहे थे। उन्होंने छोटी मछलियों के बजाय आलू को काटा और उन्हें तला और उनका सेवन किया। इस तरह फ्राइज़ आलू का जन्म हुआ। ऐसा कहा जाता है कि प्रथम विश्व युद्ध के समय फ़्रैंकोफ़ोन क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सैनिकों ने इस फूड को ‘फ़्रेंच फ्राइज़’ कहना शुरू कर दिया और धीरे-धीरे ये फ्रेंच फ्राई लोगों की पसंद बनता गया। कई विशेषज्ञों का दावा है कि इस कहानी में विश्वसनीय नहीं है।

इसके नाम को लेकर कहा जाता है कि वर्ल्ड वॉर के दौरान बेल्जियम सेना की आधिकारिक भाषा फ्रांसीसी थी। इस कारण से विश्व युद्ध के दौरान बसेरा बनाने वाले अमरीकी सैनिकों ने इस स्‍नैक्‍स को फ्रेंच फ्राइज़ कहना शुरू कर दिया।

कैसे मनाएं नेशनल फ्रेंच फ्राइज डे

फ्रेंच फ्राई डे मनाने के लिए आप अपने दोस्तों को दावत दें और फ्रेंच फ्राई की अलग-अलग वैरायटी का मज़ा लें। आप इस दिन को अपने परिवार के साथ भी सेलिब्रेट कर सकते हैं। फ्राइज़ के कुछ वैराइटी में आपको वफ़ल कट, बेल्जियम फ्राइज़, फ्राई वेजेज और कई अन्य शामिल हैं।

इन फ्रेंच फ्राई को दुनियां में कई नामों से पुकारा जाता है

फ्रेंच फ्राइज की दीवानी सिर्फ आज की जनरेशन ही नहीं है बल्कि ये सदियों से लोगों की पसंद में शुमार है। दुनिया भर में इस फूड को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। अमेरिका में इन्हें फ्रेंच फ्राइज़,बेल्जियम में बेल्जियम फ्राइज़, फ्रांसीसी पोम फ्राइट्स, यूके में चिप्स और स्पेन में इन्हें पेटटास फ्रिटास कहा जाता है। कई देशों में इसे फिंगर चिप्स के नाम से भी जाना जाता है।