Peanut Curd Recipe: दही का सेवन करना हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। हालांकि, कई लोग दूध से बनी दही को खाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में आप घर पर ही आसानी से मूंगफली से दही को तैयार कर सकते हैं। वीगन डाइट (Vegan Diet) करने वाले लोगों के लिए यह एक बेहतर ऑप्शन भी हो सकता है। यह हेल्दी विकल्प के साथ-साथ स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर होता है।
मूंगफली दही में पाए जाते हैं कई पोषक तत्व
मूंगफली से बने दही में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर, विटामिन E, आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम सहित कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर बनाते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।
मूंगफली से दही बनाने की सामग्री
1 कप कच्ची मूंगफली
2 कप पानी
दही जमाने के लिए पहले से जमा वेगन दही या नींबू का रस या मिर्च का डंठल
बारिश में कपड़े सुखाने की अब नहीं होगी कोई टेंशन, इन 3 आसान टिप्स से बिना धूप के भी नहीं आएगी बदबू
मूंगफली से दही कैसे बनाएं?
स्टेप-1
मूंगफली से आप दही को आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले मूंगफली को 6 से 8 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। अब दो कप पानी के साथ मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें। अब इस पेस्ट को एक बर्तन में निकालकर धीमी आंच पर करीब 10 मिनट तक पकाएं। जब यह पक जाए, तो आप इसे ठंडा कर लें।
स्टेप-2
अब जब यह गुनगुना हो जाए, तो आप इसमें दही जमाने के लिए स्टार्टर मिलाएं। आप इसके अलावा वेगन दही को भी मिला सकते हैं। अब इस मिश्रण को किसी बर्तन में रख दें और उसे ऊपर से ढककर करीब 6-8 घंटे तक के लिए छोड़ दें। इस तरह आप घर पर ही मूंगफली का दही आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसे आप नॉर्मल दही की तरह ही इस्तेमाल कर सकते हैं।