Mukesh Ambani Friends: देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी का परिवार बिजनेस संबंधों के साथ-साथ व्यक्तिगत संबंधों को भी खूब अहमियत देता है। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी में क्रिकेट की दुनिया से लेकर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आए थे। पर कुछ पहचाने चेहरे मुकेश अंबानी परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं, आईये जानते हैं मुकेश अंबानी परिवार के करीबियों के बारे में…

Continue reading this story with Jansatta premium subscription
Already a subscriber? Sign in

हिलेरी क्लिंटन: अमेरिका के पिछले चुनावों में डेमोक्रेट पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रहीं हिलेरी क्लिंटन मुकेश अंबानी परिवार की करीबी मानी जाती हैं। अंबानी परिवार और क्लिंटन परिवार के बीच दोस्ती उस समय शुरू हुई जब 18 वर्ष पहले मुकेश अंबानी ने क्लिंटन फाउंडेशन में बड़ी रकम दान के रूप में दी थी। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी में शामिल होने उदयपुर भी पहुंची थीं।

प्रियंका चोपड़ा: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की करीबी दोस्त मानी जाती हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में शामिल भी हुई थीं। ईशा अंबानी, प्रियंका चोपड़ा को बड़ी बहन मानती हैं।

कियारा आडवाणी: ‘लस्ट स्टोरी’ और ‘कबीर सिंह’ जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की बचपन के दोस्त हैं। आनंद पीरामल के साथ ईशा अंबानी की सगाई के वक्त कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर ईशा अंबानी को बधाई भी दी थी। तब कियारा आडवाणी ने ईशा अंबानी के साथ अपने बचपन की फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

बच्चन परिवार: बच्चन परिवार को उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके भाई अनिल अंबानी का करीबी माना जाता है। बच्चन परिवार अंबानी परिवार के हर कार्यक्रम में शामिल होता है। अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन, मुकेश अंबानी परिवार की बेहद करीबी मानी जाती हैं। वहीं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी के साथ कई बार देखा गया है।

सचिन तेंदुलकर: क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भी मुकेश अंबानी परिवार का करीबी माना जाता है। सचिन तेंदुलकर ने कई वर्षों तक मुकेश अंबानी की आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस की कप्तानी की है। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी सचिन तेंदुलकर कई सीज़न तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहे। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और नीता अंबानी कई बार क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ नजर आ चुके हैं।