Isha Ambani House Gulita: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का घर एंटीलिया अपने विलासिता के लिए जाना जाता है। कई साधनों से भरपूर उनका ये घर सभी जरूरी सुख-सुविधाओं से लैस है। जहां एक तरफ मुकेश अंबानी का ये घर दुनिया के सबसे महंगे व लग्जरियस घरों में से एक है, वहीं दूसरी ओर उनकी बेटी ईशा अंबानी का घर गुलीटा भी कुछ कम नहीं है। ये घर ईशा अंबानी के ससुर यानी आनंद पीरामल के पिता ने उन्होंने शादी में भेंटस्वरूप दिया था। एक रिपोर्ट के अनुसार पहले इस घर पर हिंदुस्तान यूनिलीवर का हक था। आइए जानते हैं इससे जुड़ी खास बातें –
सी फेसिंग बंगला है: खबरों के अनुसार ईशा अंबानी का ये घर सी फेसिंग है, यानी यहां से आप समुद्र का नजारा ले सकते हैं। ये बंगला 50 हजार स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है। 5 मंजिले के इस बंगले को साल 2012 में पीरामल ग्रुप ने 450 करोड़ रुपयों में खरीदा था। इससे पहले इस बंगले पर हिंदुस्तान यूनिलीवर का मालिकाना हक था।
5 मंजिलों में क्या सब है: इन 5 मंजिलों में 3 बेसमेंट हैं, इनमें 2 में पार्किंग और सर्विस फैसिलिटी हैं। वहीं, गुलीटा के ग्राउंड फ्लोर में एक एंट्रेंस लॉबी है। जबकि ऊपर की मंजिलों में लिविंग रूम, मंदिर और डाइनिंग हॉल है। इसके साथ ही, बंगले में ट्रिपल हाइट मल्टीपर्पज रूम हैं और बेडरूम-सर्क्युलर स्टडी रूम भी हैं। बंगले में इसके अलावा लाउंज एरिया, ड्रेसिंग रूम और सर्वेंट क्वार्टर भी हैं।
किसने बनाया है?: खबरों के अनुसार गुलीटा साउथ मुंबई के वर्ली में स्थित है जिसकी कीमत 450 करोड़ रुपये बताई जाती है। इस बंगले में कांच का काम किया गया है जो इसकी खूबसूरती को बढ़ाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार लंदन बेस्ड इंजीनियरिंग फर्म ने इस घर को डिजाईन किया है। जबकि इंजीनियर एकारस्ले ओकालेगन ने तैयार किया है। कहते हैं कि इसमें स्टील स्ट्रक्चर बनाए गए हैं जिसमें 3डी मॉडलिंग टूल का इस्तेमाल किया गया।
एंटीलिया और गुलीटा में क्या है अंतर: रिपोर्ट्स के अनुसार एंटीलिया में 27 मंजिलें हैं, जबकि गुलीटा केवल 5 मंजिला इमारत है। 4 लाख वर्ग फुट में फैला है एंटीलिया, वहीं ईशा अंबानी को ससुर अजय पीरामल द्वारा गिफ्ट किया गया गुलीटा 50 हजार स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है। ऐसे में कह सकते हैं कि गुलीटा करीब 8 गुना छोटा है।