Morning Weight Loss Routine: आज के समय अधिकतर लोग मोटापे के कारण काफी परेशान हैं। मोटापा का सीधा असर हेल्थ पर तो पड़ता ही है, लेकिन इससे और भी कई तरह की परेशानी होने लगती है। हालांकि, सुबह के समय किया गया कुछ काम आपको हेल्दी और फिट बना सकता है। 

अगर आप भी अपने वेट को कम करना चाहते हैं तो सुबह के समय कुछ हेल्दी हैबिट को फॉलो कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको पांच बेस्ट मॉर्निंग हैबिट्स के बारे में बताएंगे, जिसको आप आसानी से फॉलो कर सकते हैं।

सुबह जल्दी उठें

सुबह उठना काफी बेहतर होता है। सुबह उठकर आप जल्दी अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं। दरअसल, सूरज निकलने से पहले जागने पर बॉडी का बायोलॉजिकल क्लॉक सही रहता है और इसी के कारण ही मेटाबॉलिज्म काफी बेहतर होता है। आप 6-8 घंटे की अच्छी नींद ले सकते हैं।

सुबह उठते ही पिएं डिटॉक्स ड्रिंक

सुबह उठने के बाद आप गुनगुना पानी या फिर डिटॉक्स ड्रिंक पी सकते हैं।  आप गुनगुने पानी में  नींबू  और शहद को भी डालकर भी पी सकते हैं। इसके अलावा आप गुनगुने पानी में एप्पल विनेगर या फिर जीरा पानी भी पी सकते हैं। यह ड्रिंक शरीर में मौजूद हानिकारक तत्व को निकालने में मददगार होता है।

हर रोज करें एक्सरसाइज

आप अपनी हैबिट में एक्सरसाइज या योग को भी शामिल कर सकते हैं। आप रनिंग, साइकलिंग, जंपिंग जैक सहित अन्य तरह की कार्डियो वर्कआउट को कर सकते हैं। इसके अलावा आप योग और प्राणायाम को भी कर सकते हैं। कपालभाति, भस्त्रिका और सूर्य नमस्कार भी वजन घटाने में मददगार होता है।

हाई-प्रोटीन ब्रेकफास्ट से करें दिन की शुरुआत

आप योग और एक्सरसाइज के बाद हाई-प्रोटीन ब्रेकफास्ट लेना बिल्कुल ही न भूलें। सुबह के समय हेल्दी नाश्ता लेने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक और हेल्दी रहते हैं। आप इसमें दलिया, अंडा, स्प्राउट्स, ड्राई फ्रूट्स इत्यादि चीजों को शामिल कर सकते हैं।

सुबह में लें धूप

आप सुबह में धूप ले सकते हैं। दरअसल, आज के समय लोग ऑफिस में ही अधिकतर समय रहते हैं, जिससे विटामिन D की कमी हो जाती है। आप सुबह में कुछ समय के लिए धूप में बैठ सकते हैं। इससे आपका मेटाबॉलिज्म तेज होगा। आगे पढ़िए- बिना फ्रिज के पानी कैसे ठंडा करें? इन तरीकों से भयंकर गर्मी में भी मिलेगा एकदम चिल्ड पानी