पीरियड महिलाओं में होने वाला सामान्य मासिक चक्र है जिसमें महिलाओं को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान किसी को पेट दर्द की शिकायत रहती है तो किसी को मांसपेशियों में ऐंठन होती है। एक से दो दिनों के अंदर ये परेशानी दूर भी हो जाती है। लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी है जिन्हें पीरियड के दौरान हैवी ब्लीडिंग होती है जिसकी वजह से उन्हें काफी दिक्कत होती है। महिलाओं को होने वाली हैवी ब्लीडिंग को ही मेनोरेजिया (Menorrhagia)कहा जाता है।
मेनोरेजिया की वजह से ब्लीडिंग फास्ट होती है और महिला को दिन में जल्दी-जल्दी पैड बदलना पड़ता है। आमतौर पर पीरियड का फ्लो तीन दिन में खतम हो जाता है लेकिन जिसे मेनोरेजिया की परेशानी होती है उस महिला को काफी दिनों तक हैवी ब्लड आता है। आइए जानते हैं कि महिलाओं में होने वाली ये बीमारी क्या है और महिलाओं को कब ये दिक्कत ज्यादा होती है।
मेनोरेजिया क्या है?
आमतौर पर महिलाओं को पीरियड के दौरान 4-5 दिनों तक 30 से 40 मिलीलीटर तक ब्लीडिंग होती है। जिन महिलाओं में ब्लीडिंग का स्तर इससे अधिक होता है उसे मेडिकल भाषा में मेनोरेजिया कहते है। जिस महिला को मेनोरेजिया की परेशानी होती है उसे 80 मिलीलीटर तक ब्लीडिंग हो सकती है। मेनोरेजिया में ब्लीडिंग 7 दिनों से ज्यादा होती है। महिला में होने वाली हैवी ब्लीडिंग का असर यूटेरस पर पड़ता है। इस परेशानी की वजह से महिला के शरीर में खून की कमी होने लगती है और वो एनीमिया की शिकार हो सकती है।
मेनोरेजिया की परेशानी क्यों होती है:
मेनोरेजिया (Menorrhagia)की परेशानी कई कारणों जैसे हार्मोन में असंतुलन होने, ओवरी में शिथिल होने, यूटेरस में फाइब्रॉइड होने के कारण, प्रेग्नेंसी में कॉम्प्लिकेशन के कारण,कैंसर, ब्लीडिंग डिसआर्डर और दवाईयों का अधिक सेवन करने की वजह से महिलाओं को हैवी ब्लीडिंग की परेशानी होती है। महिलाओं में जब एग रिलीज नहीं होता है तब प्रोजेस्टेरोन हार्मोन कम होने से ब्लीडिंग ज्यादा होती हैं।
मेनोरेजिया के लक्षणों की पहचान कैसे करें:
- अगर पीरियड के दौरान हैवी ब्लीडिंग हो रही है और पैड जल्दी वेट हो रहा है तो आपमें मेनोरेजिया के लक्षण है।
- हैवी ब्लीडिंग की वजह से थकान, बॉडी पेन, सिर दर्द जैसे लक्षण है
- ब्लीडिंग एक हफ्ते से ज्यादा हो रही है
- रात में बार-बार पैड बदलना पड़ रहा है तो आप इस बीमारी से पीड़ित हैं।
हैवी ब्लीडिंग का कैसे करें उपचार:
- अगर आपको हैवी ब्लीडिंग हो रही है तो आप सरसों के दानों का पाउडर बनाकर उसका सेवन करें। इस पाउडर का इस्तेमाल आप दूध के साथ करें फायदा होगा।
- सौंफ का इस्तेमाल करें। सौंफ को पीसकर उसका पाउडर बना लें फिर उसका सेवन करें। आप सौफ का सेवन उसे पानी में उबाल कर भी कर सकते हैं।