लड़कियां और महिलाएं अपनी खूबसूरती का खास ध्यान रखती हैं। मेकअप में काजल और माॅइश्चराइजर दोनों ही खूबसूरती बढ़ाने में खास भूमिका अदा करते हैं। ऐसे में वह कई महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन कई बार इन प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल्स स्किन और आंखों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। स्किन पर पिंपल्स, दाग-धब्बों की समस्या होने का खतरा बढ़ सकता है और काजल के कारण आंखों में पानी आना, खुजली जैसी समस्या हो सकती है। ऐसे में आप घर पर मौजूद कुछ चीजों की मदद से काजल और मॉइश्चराइजर बना सकती हैं। एलोवेरा और बादाम की मदद से आप आसानी से घर पर काजल और मॉइश्चराइजर बना सकते हैं और इससे आपकी स्किन और आंखों को कोई नुकसान भी नहीं होगा। आइए जानते हैं बनाने का सही तरीका-

काजल बनाने की सामग्री:
– 2 चम्मच चंदन पाउडर
– 3-4 बादाम

काजल बनाने का तरीका: सबसे पहले चंदन पाउडर में पानी डालें और फिर अच्छी तरह पेस्ट बनाएं। इसके बाद बादाम को फ्राई करें और उसका पाउडर बना लें। अब इन दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर लें और डिब्बी में पैक कर लें। जब भी काजल लगाना हो तो अंगुली की टिप पर घी लगाएं और उसकी मदद से काजल लगाएं। इसके इस्तेमाल से आंखों पर किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा।

मॉइश्चराइजर बनाने की सामग्री:
– 4 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल
– 2 छोटा चम्मच बादाम का तेल
– 2 छोटा चम्मच नारियल तेल

मॉइश्चराइजर बनाने का तरीका: एलोवेरा जेल, बादाम का तेल और नारियल तेल को अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस मॉइश्चराइजर को बनाने के लिए आप अपने हिसाब से चीजों की मात्रा को बढ़ा-घटा सकते हैं। इस मिक्सचर को आप डिब्बे में बंद कर के रख सकते हैं। लंबे समय तक आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे अच्छा होता है: घर पर बनें काजल और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल आप बिना किसी डर के कर सकते हैं। यह पूरी तरह हाईजिनिक होता है और इससे कोई नुकसान भी नहीं होता है। इसे आप लंबे समय तक फ्रीज में रख सकते हैं। इसके अलावा यह काजल स्मज फ्री होता है क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में तेल मौजूद होत है।