Murmura Gud ki Laddu recipe in Hindi: मकर संक्रांति पर बिहार-यूपी से लेकर कई कई जगहों पर मुरमुरे और गुड़ के लड्डू बनाया जाता है। इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी को है। ऐसे में अगर आप भी मुरमुरे और गुड़ का लड्डू बनाना चाहते हैं तो हम घर पर ही बनाने के लिए बेहतरीन रेसिपी लेकर आए है। आप अपने घर पर ही शेफ रणवीर बरार (Chef Ranveer Brar) स्टाइल में मुरमुरे गुड़ के लड्डू को बना सकते हैं।

मुरमुरे गुड़ की लड्डू बनाने की सामग्री

500 ग्राम- मुरमुरे
1 कप घी
400 ग्राम गुड़
1 चम्मच-इलायची पाउडर
एक कप पानी

मुरमुरे गुड़ की लड्डू कैसे बनाएं?

मुरमुरे और गुड़ के लड्डू बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में मुरमुरे को डालकर हलका भून लें। मुरमुरे के कुरकुरे होने पर इसको एक अलग बर्तन में निकाल लें। अब आप कढ़ाई में एक से दो चम्मच घी डालें और उसको गर्म करें। उसमें अब गुड़ को डाल दें और ऊपर से इसमें तीन से चार चम्मच पानी भी मिलाएं। अब धीमी आंच पर गुड़ को पिघलने दें। इसको लगातार चलाते रहें। गुड़ की चाशनी जब गाढ़ी हो जाए तो आप उसको मुरमुरे में डाल दें। इसको तुरंत ही सही से मिलाएं।

बनाएं लड्डू

मुरमुरे में गुड़ डालने के बाद आप इसको हल्का ठंडा होने दें और इसको हल्के गर्म मिश्रण को हाथों में लेकर गोल-गोल लड्डू बना लें। अब आप तैयार लड्डुओं को एक प्लेट में निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें। इस तरह आप कुरकुरे गुड़ और मुरमुरे का लड्डू आप अपने घर पर ही तैयार कर सकते हैं। आगे पढ़िए- रेस्टोरेंट स्टाइल में घर पर बनाएं स्वीट कॉर्न सूप