आंख (Eye) हमारी बॉडी का अहम हिस्सा है जिसकी देखभाल करना बेहद जरूरी है। ऑफिस में काम करने वाले लोग दिन के 8-9 घंटे लैपटॉप के साथ गुजारते हैं। लैपटॉप बंद करते हैं तो मोबाइल देखने लगते हैं। कुल मिलाकर कहें तो दिन के 10-11 घंटे मोबाइल और लैपटॉप के सामने गुजारते हैं। स्क्रीन पर लम्बे समय तक देखने से आंखों में दर्द, सूजन और मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं।
खराब डाइट, मोबाइल और लैपटॉप की तेज रोशनी आंखों को कमजोर बना रही है। आज कम उम्र में ही बच्चों की आंखें कमजोर हो रही हैं। नौबत यहां तक आ जाती है कि बच्चों को आंखों पर चश्मा तक लगाना पड़ता है।
आंखों की कमजोरी दूर करने के लिए और आंखों की मसल्स को मजबूत बनाने के लिए आयुर्वेदिक नुस्खा बेहद असरदार साबित होते हैं। आइए आयुर्वेद के जानकार स्वामी ध्यान नीरव से जानते हैं कि औषधीय गुणों से भरपूर कुछ चीजों का सेवन करके कैसे आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते हैं।
आखों की रोशनी बढ़ाने का नुस्खा:
आंखों की रोशनी और चमक बढ़ाने के लिए साथ ही आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए आयुर्वेदिक नुस्खें बेहद असरदार साबित होते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कुछ चीजों को एक साथ मिलाकर इस्तेमाल किया जाए तो कुछ ही दिनों में आंखों का चश्मा तक हटने की नौबत आ सकती है।
एक्सपर्ट के मुताबिक आखों की थकावट दूर करने के लिए, रोशनी बढ़ाने के लिए, आंखों के काले घेरे दूर करने के लिए और प्रदूषण से बचाव करने के लिए आप 50 गुरबंदी बादाम, 50 ग्राम मिश्री धागे वली, 100 ग्राम सौंफ लें। तीनों चीजों को अच्छे से कूट लें और उसका सेवन सुबह और शाम दूध के साथ करें। इस नुस्खे का सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होगी और याददाश्त भी तेज होगी। आंखों की वीकनेस दूर करने के लिए ये बेहद असरदार नुस्खा है।
इन बातों का भी रखें ध्यान:
- डाइट में विटामिन ए की मात्रा को बढ़ाएं। विटामिन ए का सेवन आंखों की रोशनी बढ़ाता है।
- आंखों की एक्सरसाइज करें। लम्बे समय तक लैपटॉप और मोबाइल पर नहीं रहें। एक घंटे में 5 मिनट का ब्रेक जरूर लें।
- आंखों को आराम दें। आंखों को आराम देने के लिए 8 घंटे की नींद जरूर लें।
- आंखों को दिन में दो से तीन बार ठंडे पानी से वॉश करें।
- धूल, प्रदूषण और तेज धूप से आंखों को बचाएं। बाहर निकलने पर आंखों में चश्मा लगाएं।