बहुत सारे शोध यह साबित करते हैं कि शुक्राणु की मात्रा के अलावा शुक्राणु की गुणवत्ता भी बहुत मायने रखती है। यानि आपका स्पर्म कितना अच्छा है? यह भी मायने रखता है। लेकिन अगर आपके स्पर्म की क्वालिटी भी बेहतर नहीं है तो आपको इस पर काफी काम करने की जरूरत है।
यदि आप शुक्राणुओं की संख्या के साथ-साथ शुक्राणु की गुणवत्ता में सुधार करना चाहते हैं, तो आपको अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करने होंगे। यह बदलाव कुछ ऐसा होना चाहिए जो आपके जीवन में तनाव को कम करे। आजकल अधिकतर लोगों को सेक्स की समस्या तनाव के कारण होती है। आइए जानते हैं कि क्या खाने के बाद पुरुष अपने स्पर्म काउंट को बढ़ा सकते हैं और कैसे इसकी गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं।
चॉकलेट खाएं: अगर आप डार्क चॉकलेट का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद होगा। इससे आप अपने स्पर्म काउंट को बढ़ा सकते हैं। चॉकलेट में कोको और अमीनो एसिड की उच्च मात्रा होती है। ये आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। हालांकि ज्यादा चॉकलेट न खाएं। आपको चॉकलेट का सेवन नियंत्रण में करना चाहिए। इसके ज्यादा सेवन से विपरीत असर हो सकता है और इससे आपके स्पर्म काउंट में कमी आ सकती है।
अनार: यह भी आपके लिए बेहद फायदेमंद फल है। यह आपके स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद करता है। आप अनार का जूस भी पी सकते हैं। इससे न केवल आपके स्पर्म काउंट में वृद्धि होगी बल्कि आपके स्पर्म की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। इसके साथ ही आप अनार को अपने सलाद में भी ले सकते हैं। इसके अपने अलग फायदे हैं।
अश्वगंधा: यौन इच्छा की कमी का वैवाहिक जीवन पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अगर आपकी यौन इच्छा या कम शुक्राणुओं की संख्या कम हो गई है, तो आप आयुर्वेद के माध्यम से इसका इलाज कर सकते हैं। यौन इच्छा, स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए अश्वगंधा सबसे अच्छा माना जाता है। अश्वगंधा पुरुषों में शारीरिक कमजोरी (यौन स्वास्थ्य के लिए अश्वगंधा) को भी दूर करता है।
संडे हो या मंडे रोज खाएं अंडे: अंडे में विटामिन ई अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह शुक्राणु की गतिशीलता को बढ़ा सकता है। अंडे में जिंक की मात्रा भी अधिक होती है, जिससे स्पर्म काउंट बढ़ता है। आप सुबह उबले अंडे खा सकते हैं। अंडे में बहुत सारा प्रोटीन होता है। इसलिए आपको अंडे का सेवन जरूर करना चाहिए। अगर आप अपने स्पर्म काउंट को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको अंडे का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही अंडे खाने से आपके स्पर्म की गुणवत्ता में भी सुधार हो सकता है।