हाथों पर मेहंदी लगाना अमूमन हर महिला को पसंद होता है। शादी हो या फिर कोई खास त्योहार, हाथों में सुर्ख मेहंदी चार चांद लगा देती है। होली का त्योहार बेहद नजदीक है। इस मौके पर अगर आप अपने हाथों को सुर्ख मेहंदी के रंग में रंगना चाहती हैं तो खूबसूरत और स्पेशल डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।

इन दिनों मेहंदी के कई डिजाइन चलन में हैं जिन्हें आप आसानी से अपने हाथों पर सजा सकती है। आप भी इस होली हाथों पर मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इन खूबसूरत और आसान डिजाइन को अपने हाथों पर सजा सकती हैं।

आइये कुछ ऐसे ही ट्रेडिंग डिजाइन पर नजर डालते हैं, जिन्हें आप घर ही रचा सकती हैं। इसके लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है।

फुल मेहंदी डिजाइन

फुल मेहंदी डिजाइन: होली पर आप हाथों पर मेहंदी लगाना चाहती हैं तो ये फुल मेहंदी डिजाइन अपने हाथों पर सजा सकती हैं। फुल मेहंदी डिजाइन से मतलब है कि ये मेहंदी पूरे हाथों पर भरी हुई रहती हैं। इसमें पूरा हाथ फूल बूटों और पत्तों से सजा रहता है और खूबसूरत दिखता है।

क्लासिक इंडियन मेहंदी डिजाइन

क्लासिक इंडियन मेहंदी डिजाइन: क्लासिक इंडियन मेहंदी डिजाइन भारतीय लोगों को खासी पसंद आते है जिसे अक्सर शादी में दुल्हन के हाथों पर सजाया जाता है। फूलों- पत्तियों से भरपूर इस तरह की मेहंदी कभी भी शैली से बाहर नहीं जाती हैं। ये पारंपरिक, जटिल और सुंदर मेहंदी हाथों पर बेहद खूबसूरत दिखती हैं।

अरेबियन स्टाइल मेहंदी

अरेबियन स्टाइल मेहंदी: अरेबियन स्टाइल मेहंदी लड़कियों को खासी पसंद आती है। इसे लगाना आसान होता है और कम समय में लगाया जा सकता है। हाथ पर अरेबियन स्टाइल में लगी ये मेहंदी पूरे हाथ की खूबसूरती बढ़ा देगी। फूल बूटों में भरी मेहंदी रंग लाने के बाद बेहद खूबसूरत दिखती है।

पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन

पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन: पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन लोगों में खासा पॉपुलर है। मेहंदी का ये डिजाइन अरेबिक और भारतीय मेहंदी डिजाइन का मिक्सचर है। ये मेहंदी हाथों पर चार चांद लगाती है और हाथों को खूबसूरत बनाती है।