हमारी मसरूफियत इतनी ज्यादा बढ़ती जा रही है कि हम काम के आगे खाने को भी नज़रअंदाज कर देते हैं। सुबह सवेरे ऑफिस जाने की जल्दी में घर से भूखे निकल जाते हैं और आधे दिन तक नाश्ता नहीं करते। कई बार तो नाश्ता और खाना एक साथ ही खाते हैं। अक्सर हम भूख लगने पर आस-पास जो भी स्नैक्स या अनहेल्दी फूड मौजूद होता है उसका ही सेवन करते हैं। खराब डाइट का असर बॉडी पर साफ दिखता है। अनहेल्दी फूड ना सिर्फ बीमार बनाते हैं बल्कि आपका मोटापा भी बढ़ाते हैं।

आप भी अक्सर सुबह खाली पेट घर से निकल जाते हैं तो अपने साथ खजूर जरूर लें। खाली पेट खजूर का सेवन करने से मोटापा कम होता है और बॉडी हेल्दी रहती है। खजूर का सेवन करने से इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग रहती है। फाइबर से भरपूर खजूर कब्ज से निजात दिलाती है। आइए जानते हैं कि खजूर का सेवन करने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

वजन कम करती है: आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो रोजाना खजूर का सेवन करें। खजूर का सेवन करने से मोटापा कम होता है। खजूर फाइबर से भरपूर होती है इसे खाने से लम्बे समय तक भूख नहीं लगती। आपका पेट भरा रहता है तो आप ज्यादा खाने से बचते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट खजूर का सेवन आपका वजन भी कंट्रोल करता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाती है: खजूर का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसमें विटामिन, शुगर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है जिसका सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। रतौंधी के मरीजों के लिए खजूर का सेवन बेहद उपयोगी है।

कब्ज से निजात दिलाती है: खजूर का सेवन करने से कब्ज की समस्या से निजात मिलती है। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर खजूर बॉडी को एनर्जी देती है, साथ ही कब्ज का उपचार भी करती है। जिन लोगों को कब्ज की शिकायत हैं वो रात को सोने से पहले खजूर को पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट उसका सेवन करें।

हीमोग्लोबिन बढ़ाती है: खजूर का सेवन करने से बॉडी में आयरन की कमी पूरी होती है। ये शरीर में हीमोग्नोबिन बढ़ाती है और बॉडी में खून की कमी पूरी करती है। खाली पेट खजूर का सेवन आपको सेहतमंद रखेगा।