Best morning drink for weight loss: जापान की लड़कियां अपने स्लिम फिगर, हेल्दी लाइफस्टाइल और फिटनेस के लिए मशहूर हैं। अक्सर उन्हें देखकर लोगों के मन में ये सवाल जरूर आता है कि ये इतनी फिट कैसे होती हैं? इनकी तरह स्लिम फिगर (Slim body tips) पाने के लिए आपको एक खास सीक्रेट ड्रिंक (Japanese Secret drink) को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा। इससे न केवल आपको तेजी से वजन घटाने में मदद मिलेगी, बल्कि आपकी सुंदरता भी धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी। सबसे अच्छी बात ये है कि आपको इसके लिए बाजार से कुछ भी लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपकी किचन में रखीं चीजों से ही आप इसे तैयार कर पाएंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में।
स्लिम फिगर पाने के लिए पिएं ये सीक्रेट पानी
अगर आप भी ज्यादा मेहनत किए बिना ही स्लिम फिगर पाना चाहती हैं तो आपको अदरक, नींबू और पानी की जरूरत पड़ेगी। इसको बनाने के लिए सबसे पहले लगभग एक इंच अदरक का टुकड़ा लें। अब इसे करीब डेढ़ कप पानी में करीब 10 मिनट धीमी आंच पर उबालें। गैस बंद करके इसको ठंडा होने दें। जब ये हल्का गुनगुना रह जाए तब आधा नींबू निचोड़े। दोनों को मिक्स करें और पी लें।
जापानी लड़कियों का सीक्रेट पानी क्यों है खास?
जापान की लड़कियां जिस सीक्रेट पानी को पीती हैं वो इसलिए खास है क्योंकि इसमें अदरक और नींबू का इस्तेमाल किया जाता है। इन दोनों में ही औषधीय गुण होते हैं। इन्हें साथ मिलाकर पीने से शरीर को बहुत सारे फायदे मिलते हैं।
अदरक इंफ्यूज्ड लेमन वॉटर के फायदे (Benefits of Ginger Infused Lemon Water)
अदरक में जो कंपाउंड होते हैं उनसे मेटाबॉलिज्म सही होता है। साथ ही शरीर को कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। वहीं नींबू की बात करें तो ये भूख को कम करता है। ऐसा होने से वेट लॉस होने में हेल्प मिलती है।
कब पीना चाहिए?
यूं तो आप किसी भी समय इसका सेवन कर सकते हैं। लेकिन सुबह खाली पेट इसे पीने से ज्यादा जल्दी असर नजर आता है।
इन बातों का रखें ध्यान
जिन लोगों को अदरक या नींबू से एलर्जी है उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन शुरू करना चाहिए।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।