Jagannath Rath Yatra 2024: 7 जुलाई यानी कल से भगवानजगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू होने जा रही है। इस अवसर पर दुनियाभर से लोग यहां इक्ट्ठा होते हैं और भगवानजगन्नाथ की इस पूत्री यात्रा का आनंद लेते हैं। इस यात्रा में भगवान जन्ननाथ अपने बड़े भाई बलराम और बहन सुभ्रदा के साथ रथ पर विराज कर गुंडीचा तर जाते हैं। ये आषाढ़ शुक्ल द्वितीया से शुरू होकर दशमी तक चलता है। यानी कि इस बार ये 15 जुलाई तक है और इस बीच यहां जाकर इस रत्र यात्रा को देख सकते हैं और इसका पूरी तरह से आनंद ले सकते हैं। तो आप सोच रहे होंगे कि दिल्ली से जगन्नाथ पुरी कैसे पहुंचे तो आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
जानें दिल्ली से जगन्नाथ पुरी कैसे पहुंचे- How to reach puri jagannath temple from delhi?
दिल्ली से जगन्नाथ पुरी का सफर 31 घंटे का है। आप यहां के लिए सबसे पहले तो फ्लाईट लें। इसमें 2h 39m लग सकते हैं। इसके लिए आपको दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान लेना है, जो पुरी का निकटतम हवाई अड्डा है। वहां से, आप पुरी पहुंचने के लिए टैक्सी किराए पर ले सकते हैं या बस ले सकते हैं, जो लगभग 60 किलोमीटर दूर है। इसके अलावा आप दिल्ली से सीधे जगन्नाथ पुरी के लिए ट्रेन भी ले सकते हैं। आपको यहां के लिए कई सारी ट्रेन मिल जाएंगी बस आपको पहले से टिरट बुक करके रखना चाहिए।
जगन्नाथ पुरी में रत्र यात्रा में शामिल होने या देखने के लिए कोई टिकट की जरूरत नहीं है। पर जब आप मंदिर जाना जा रहे हैं और यहां प्रसाद लेने की सोच रहे हैं तो यहां की ऑनलाइन साइट की मदद ले सकते हैं।
3 दिन की ट्रिप में ऐसे घूमें पुरी-Places to visit in puri
-सबसे पहले तो आप जगन्नाथ मंदिर जाएं।
-आप रामचंडी बीच (Ramchandi Beach) पर जाएं।
-कोणार्क सूर्य मंदिर घूमकर आएं। यहां आप एक खूबसूरत सुबह और शाम बीता सकते हैं।
कोणार्क में कई बाज़ार हैं जो सजावटी सामान, हस्तनिर्मित वस्तुएं, सहायक उपकरण, शॉल, हैंडबैग, पट्टा पेंटिंग, कढ़ाई के काम और बहुत कुछ बेचते हैं। सरकार द्वारा संचालित एम्पोरिया कोणार्क में सबसे अधिक बार देखी जाने वाली दुकानों में से एक है जो खरीदारी करने वालों का दिल जीत लेती है। अपनी कुछ पसंदीदा चीज़ें खरीद सकते हैं और यहां के फेमस फूड्स का स्वाद ले सकते हैं।