How To Sleep Fast: रात में सही से नींद नहीं आती है तो पूरा दिन आलस भरा गुजरता है। वहीं, बदले लाइफस्टाइल के कारण कई लोगों की शिकायत रहती है कि वह जब बिस्तर पर जाते हैं तो उन्हें नींद नहीं आती है और वह घंटे करवट बदलते रहते हैं। ऐसे में उनका शरीर काफी थकावट महसूस करता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए है, जिसकी मदद से आप रात में खुद को रिलैक्स कर गहरी नींद में सो सकते हैं।

सोने से पहले बॉडी को कैसे करें रिलैक्स?

सोने से पहले करें हल्का व्यायाम

आप रात में सोने से पहले अपनी बॉडी को हल्का स्ट्रेच कर सकते हैं, इससे मांसपेशियों में तनाव कम होगा और शरीर काफी रिलैक्स हो जाएगा, जिससे अच्छी नींद आएगी। आप बॉडी को स्ट्रेच करने के लिए  बालासन भी कर सकते हैं।

सोने से पहले करें ध्यान

सोने से पहले ध्यान करा बॉडी को रिलैक्स करने के लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। ध्यान करने से तनाव कम होता है और दिमाग शांत होता है। आप इसके लिए धीरे-धीरे गहरी सांस लें और छोड़े। आप इसके लिए फेमस 4-6-8 ब्रीदिंग टेक्निक का भी उपयोग कर सकते हैं। इसमें आप 4 सेकंड सांस लें, 6 सेकंड रोकें और 8 सेकंड में छोड़ें। ध्यान करने के लिए यह एक पावरफुल टेक्निक है।

ये उपाय नींद लाने में करते हैं मदद

रात में सोने से पहले कैफीन का सेवन नहीं करना चाहिए। रात के समय चाय या कॉफी को बिल्कुल नहीं पीनी चाहिए। इसको पीने से सही समय पर नींद नहीं आती है। सोने से पहले कमरे के माहौल को शांत करना चाहिए। आप कमरे की लाइट्स को बंद कर सकते हैं। आप नींद के लिए किताब पढ़ सकते हैं। सोने से पहले किताब पढ़ने से दिमाग रिलैक्स होता है।

खाना खाकर तुरंत क्यों नहीं सोना चाहिए? सद्गुरु ने बताई बड़ी वजह, आप भी जरूर पढ़ लें