Til Gur Paratha Recipe: लोहड़ी का त्योहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस दिन को फसलों की कटाई और सर्दियों के खत्म होने के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। लोहड़ी मुख्य रूप से पंजाब और हरियाणा में सेलिब्रेट किया जाता है, लेकिन आज के समय यह त्योहार सिर्फ कुछ जगहों तक सीमित नहीं रहा है। इसको देश के अधिकतर हिस्सों में मनाया जाने लगा है।
लोहड़ी पर बनाएं टेस्टी गुड़ और तिल के पराठे
लोहड़ी के मौके पर लोग लोहड़ी माता की पूजा करते हैं और पारंपरिक पोशाक पहनते हैं। वहीं, इस दिन लोग शाम के समय आग जलाकर परिक्रमा करते हैं और उसमें गुड़, मूंगफली, रेवड़ी, गजक, पॉपकॉर्न आदि डालते हैं और पूजा करते हैं। वहीं, लोहड़ी के दिन सुबह तरह-तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं। ऐसे में हम आपके लिए इस मौके पर टेस्टी गुड़ और तिल के पराठे बनाने की विधि के बारे में बताएंगे, जिसको आप अपने घर पर आसानी से बना सकते हैं।
गुड़ और तिल के पराठे बनाने की सामग्री: Ingredients for making Til and Gur Paratha
2 कप गेहूं का आटा
आधा कप तिल
5 चम्मच मूंगफली
4 चम्मच गुड़
पराठा सेकने के लिए घी
इलायची पाउडर
पानी
नमक
गुड़ और तिल के पराठे कैसे बनाएं: How to make Til and Gur Paratha?
गुड़ और तिल का पराठा बनाने के लिए आप सबसे पहले आटे को नमक और इलायची पाउडर डालकर सही से गूंथ लें। पराठा बनाने के लिए आप गुड़ और तिल की भराई को तैयार करें। इसके लिए आप तिल को एक कढ़ाई में डालकर गरम कर लें और मूंगफली को भी एक दूसरे कढ़ाई में डालकर हल्का भून लें।
इसमें इसको भूनने के बाद मिक्सर में डालकर दरदरा कर लीजिए। अब आप गूंथे हुए आटे में इस मसाले को डाल कर पराठा तैयार कर लीजिए। और इस पराठे को तवे पर सेंकिए। आप इसके ऊपर घी या फिर तेल भी लगा सकते हैं। इस तरह आप घर पर ही आसानी से टेस्टी पराठे को तैयार कर सकते हैं। आगे पढ़िए- Happy Lohri 2025 Hindi Wishes Images, Messages LIVE: लोहड़ी की लख-लख बधाइयां, यहां से अपनों को भेजें शुभकामना संदेश