सर्दी के मौसम में लोग मक्के की रोटी और सरसों का साग खूब चाव के साथ खाते हैं। हालांकि, जितनी स्वादिष्ट मक्के की रोटी लगती हैं, इन्हें बनाना उतना ही मुश्किल होता है।
मक्के की रोटी बनाते वक्त ये अक्सर बीच से टूट जाती हैं या इनका आटा हाथ पर चिपकने लगता है। अगर आप भी अक्सर इस तरह की समस्या का सामना करते हैं और इसके चलते अपनी पसंदीदा मक्के की रोटी नहीं खा पाते हैं, तो ये आर्टिकल आपके बड़े काम का साबित हो सकता है। यहां हम आपको कुछ कमाल की ट्रिक्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप बेहद आसानी से बिना टूटी और फूली-फूली मक्का की रोटी बना पाएंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में-
कैसे बनाएं परफेक्ट मक्का की रोटी?
बता दें कि परफेक्ट मक्का की रोटी बनाने के लिए इसका आटा सही तरीके से लगाना बेहद जरूरी है। जब मक्का का आटा अच्छा लगता है, तब इससे रोटियां भी एकदम मुलायम और फूली-फूली बनती हैं।
कैसे लगाएं मक्का का आटा?
- इसके लिए एक पैन में एक कप पानी को गर्म होने के लिए रख दें।
- जब, पानी हल्का गर्म हो जाए, तब इसमें 1 चम्मच घी डालें।
- पानी में घी पिघल जाने के बाद गैस बंद कर दें।
- इसके बाद गर्म पानी में बराबर मात्रा में यानी 1 कप ही मक्का का आटा डालें और इसे किसी चम्मच की मदद से तुरंत चला लें।
- पानी और आटे के हल्का टाइट होने के बाद इसे 15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- तय समय बाद अपने हाथों में अच्छी तरह घी लगाएं और फिर आटे को हल्के-हल्के हाथों से गूंथ लें।
- बता दें कि इस समय भी आटा हल्का गर्म ही रहने वाला है। आपके इसे इसी स्थिति में गूंथ लेना है।
- सॉफ्ट डो तैयार होने के बाद आटे को एक साफ कपड़े से ढक लें और इससे छोटी-छोटी लाई बना लें।
- आप देखेंगे कि इस तरह गर्म पानी में आटा लगाने से ये हाथ पर चिपकेगा नहीं, साथ ही इससे लोई भी बेहद आसानी से बन जाएंगी।
- अब, आपको लोई पर सूखा मक्का का आटा लगाना है और इसे बेलन की मदद से हल्के हाथों से बेल लेना है।
इस तरीके को अपनाकर आप देखेंगे कि मक्का की रोटी बिना टूटे या हाथों पर चिपके आसानी से बन जाएंगी। साथ ही ये एकदम फूली-फूली भी रहने वाली हैं।
वहीं, मक्का की रोटी से अलग अगर लाख कोशिश करने के बाद आपकी गेंहू की रोटी भी पापड़ जैसी बनती है, तो यहां क्लिक कर पढ़ें- गेंहू की रोटी को शाम तक मुलायम कैसे रखें