हॉट चॉकलेट का स्वाद सबको खूब पसंद आता है। खासकर बच्चे कैफे जाने पर हॉट चॉकलेट को सबसे पहले चुनते हैं। हालांकि, कैफे में इस ड्रिंक के दाम भी बहुत अधिक होते हैं। ऐसे में हर बार ज्यादा खर्चा करने से बचने के लिए आप घर पर भी बच्चों के लिए हॉट चॉकलेट बना सकते हैं।

यहां हम आपको इस ड्रिंक को बनाने की बेहद आसान रेसिपी बता रहे हैं। ये खास रेसिपी शेफ संजीव कपूर ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर की है। ऐसे में इस रेसिपी से तैयार हॉट चॉकलेट का स्वाद यकीनन बच्चों को खूब पसंद आने वाला है। आइए जानते हैं इसके लिए आपको किन-किन चीजों की जरूरत होगी, साथ ही जानेंगे हॉट चॉकलेट बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका-

चाहिए होंगी ये चीजें

  • हॉट चॉकलेट बनाने के लिए आपको ¾ कप कोको पाउडर
  • ¾ कप कटी हुई डार्क चॉकलेट
  • चॉकलेट चिप्स
  • 4 कप दूध
  • ¾ कप फ्रेश क्रीम
  • 1 स्टार ऐनीज़
  • 1 इंच दालचीनी स्टिक
  • स्वादानुसार शुगर
  • एक चुटकी नमक और
  • मार्शमैलो की जरूरत होगी।

घर पर कैसे बनाएं हॉट चॉकलेट?

  • इसके लिए सबसे पहले एक पैन में दूध और ताजी क्रीम डालकर गर्म कर लें।
  • दूध गर्म होने पर इसमें चक्रफूल, दालचीनी स्टिक डालें इसे उबाल लें।
  • दूध में उबाल आने बाद इससे चक्रफूल और दालचीनी स्टिक को अलग निकाल दें और आंच को धीमा कर दें।
  • अब, दूध में कोको पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
  • इसके बाद पैन में शुगर डालें और चीनी घुलने तक इसे पकाएं।
  • अब, पैन को आंच से उतार लें और इसमें डार्क चॉकलेट, नमक डालें।
  • चॉकलेट पिघलने तक दूध को फेंटते रहें।
  • अब, हैंड ब्लेंडर का उपयोग करके मिश्रण को झागदार बना लें।
  • इतना करते ही आपका हॉट चॉकलेट बनकर तैयार हो जाएगा।
  • आप इसके ऊपर अपनी पसंद से मार्शमैलो या चोको चिप डाल सकते हैं।

उम्मीद है ये रेसिपी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- दही के शोले कैसे बनाएं? Weekend special recipes में जरूर करें इस टेस्टी डिश को शामिल